Move to Jagran APP

भोजपुरी फिल्मों की 'हॉट केक' के साथ गोविंदा के भांजे ने किया 'इमरान हाशमी' वाला रोमांस, कहा- 'ज्यादा कन्सन्ट्रेशन हो गया'

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया फिल्म में नजर आ चुके अभिनेता विनय आनंद इन दिनों भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय है। वह कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। विनय आनद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के भांजे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 03:42 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 03:42 PM (IST)
भोजपुरी फिल्मों की 'हॉट केक' के साथ गोविंदा के भांजे ने किया 'इमरान हाशमी' वाला रोमांस, कहा- 'ज्यादा कन्सन्ट्रेशन हो गया'
भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद- तस्वीर : Instagram: vinayanand786

नई दिल्ली, जेएनएन। 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया' फिल्म में नजर आ चुके अभिनेता विनय आनंद इन दिनों भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय है। वह कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। विनय आनद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के भांजे हैं। इन दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विनय आनंद भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा अंजना सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं।

loksabha election banner

तस्वीर में विनय आनंद और अंजना सिंह रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को गोविंदा के भांजे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विनय आनंद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अंजना सिंह के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर को विनय आनंद ने अपने आधिारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

तस्वीर में विनय आनंद अंजना सिंह के गालों से लिपटे दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में इन दोनों का देहाती अंदाज देखने को मिल रही है। इस रोमांटिक तस्वीर में विनय आनंद सिर पर गम्छा बांधे अंजना सिंह को अपनी बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अंजान सिंह उनकी बाहों में मदहोश दिखाई दे रही हैं। विनय आनंद और अंजना सिंह की यह एक थ्रोबैक तस्वीर है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने खास कैप्शन भी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Vinay Anand (@vinayanand786)

विनय आनंद ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'जब अंजना सिंह जो 'हॉट केक' के नाम से जानी जाती है, आपके सामने होती हैं। ऐसे में रोमांटिक सीन में भी ज्यादा कन्सन्ट्रेशन हो गया शायद। इमरान हाशमी की कोई फिल्म का असर लग रहा है।' सोशल मीडिया पर विनय आनंद और अंजना सिंह की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों कलाकारों के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में अभिनेत्री अंजना सिंह हॉट केक के नाम से जानी जाती हैं। बात करें विनय आनंद के वर्कफ्रंट की तो वह काफी समय से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय है। वह जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'भोजपुरिया में दम बा' में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुआ है। फिल्म 'भोजपुरिया में दम बा' विनय आनंद के साथ मनोज सिंह टाइगर और संजय पांडे सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.