Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhediya Song Jungle Mein Kaand: भेड़िया का गाना हुआ रिलीज, वरुण धवन और कृति सेनन का डांस देख फैंस हुए दीवाने

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 06:44 PM (IST)

    Bhediya Song Jungle Mein Kaand वरुण धवन की फिल्म भेड़िया का नया गाना जंगल में कांड रिलीज हो गया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं गाने पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है।

    Hero Image
    Bhediya Song Jungle Mein Kaand: वरुण धवन फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhediya Song Jungle Mein Kaand: वरुण धवन की आगामी फिल्म भेड़िया का गाना जंगल में कांड रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन की अहम भूमिका है। इस गाने में दोनों काफी मजेदार अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भेड़िया की घोषणा से ही सभी की नजरें फिल्म के गानों पर थी

    फिल्म भेड़िया की घोषणा से ही सभी की नजरें फिल्म के गानों पर थी। अब गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं और सभी को गाने पसंद भी आ रहे हैं। हालिया गाना जंगल में कांड हो गया है। दोनों काफी नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके पहले फिल्म का गाना ठुमकेश्वरी रिलीज हुआ था। इसमें कृति सेनन ने शानदार डांस किया था। अब नया गाना रिलीज हुआ है। इसमें दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने रोका, कस्टम ड्यूटी से जुड़ा है मामला

    वरुण धवन का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं

    वरुण धवन का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। इस पर फैंस फायर की इमोजी कमेंट कर रहे है। एक ने लिखा है, 'आपका जंगली साइड।' वहीं एक फैन ने लिखा है, 'भेड़िया के सभी गाने काफी अच्छे बने है। एक ने लिखा है, 'आपकी उर्जा गजब की है।' वहीं एक फैन ने लिखा है, 'भेड़िया का बेसब्री से इंतजार है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    यह भी पढ़ें: Pushpa The Rule Update: पुष्पा द राइज के बाद अल्लू अर्जुन पुष्पा द रुल के लिए तैयार, पढ़ें कब आएगा पहला प्रोमो

    वरुण धवन ने सलमान खान के साथ मिलकर एक वीडियो बना था

    इसके पहले वरुण धवन ने सलमान खान के साथ मिलकर एक वीडियो बना था। इसमें सलमान खान को भेड़िया का प्रमोशन करते हुए देखा जा सकता है। वरुण धवन ने वीडियो शेयर कर लिखा है, 'भाई बने भेड़िया। भाई के साथ काफी मजा आया। बिग बॉस में मिलते हैं और 25 नवंबर को सिनेमाघरों में।' गौरतलब है कि भेड़िया 25 नवंबर को थियेटर में रिलीज हो रही है। वहीं वरुण धवन इस फिल्म का प्रमोशन करने बिग बॉस 16 के मंच पर भी गए थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)