Move to Jagran APP

Bharat Box Office: 100 करोड़ क्लब के सुल्तान हैं सलमान, यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका

Bharat Box Office 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली भारत सलमान ख़ान की 14वीं फ़िल्म है। इस क्लब में सबसे ज़्यादा फ़िल्में सलमान ख़ान की ही हैं जबकि दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 11:50 AM (IST)
Bharat Box Office: 100 करोड़ क्लब के सुल्तान हैं सलमान, यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका
Bharat Box Office: 100 करोड़ क्लब के सुल्तान हैं सलमान, यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका

मुंबई। Box Office पर सलमान ख़ान (Salman Khan) की भारत (Bharat) ने 5 दिन लम्बे ओपनिंग वीकेंड (Bharat Box Office collection 5 days) में शानदार प्रदर्शन किया है। 5 जून को ईद पर रिलीज़ फ़िल्म ने 42.30 करोड़ की ज़बर्दस्त ओपनिंग ली थी और चौथे दिन 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था। फ़िल्म अब 150 करोड़ की तरफ़ रेस लगा रही है। 8 मई तक फ़िल्म 122.20 करोड़ जमा कर चुकी थी। 9 मई को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वर्ल्ड कप मैच के बावजूद आंकड़ों में 10 फीसदी से अधिक जम्प बताया जा रहा है।  

loksabha election banner

वक़्त के साथ सलमान ने बॉक्स ऑफ़िस अपना दमख़म साबित किया है। ख़ासकर 100 करोड़ क्लब में उनका मुक़ाबला कोई नहीं कर सका है। इस क्लब के असली सुल्तान सलमान ही हैं। सबसे अधिक फ़िल्में उन्हीं की हैं।  100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली भारत सलमान की 14वीं फ़िल्म है। दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार हैं, जिनकी 11 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में हैं। तीसरे स्थान पर अजय देवगन हैं, जिनकी 9 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में पहुंच चुकी हैं। अगर दे दे प्यार दे (अभी तक लगभग 97 करोड़) 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेती है तो यह इस क्लब में उनकी 10वीं फ़िल्म होगी। चौथे स्थान पर शाह रुख़ ख़ान हैं, जिनकी 7 फ़िल्में 100 करोड़ तक पहुंचीं हैं। पांचवें स्थान पर आमिर ख़ान हैं, जिनकी 6 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में हैं। वैसे इस क्लब की बुनियाद आमिर ख़ान ने अपनी फ़िल्म गजनी से रखी थी।

बाक़ी एक्टर्स की बात करें तो रितिक रोशन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की 4-4 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में हैं। वहीं वरुण धवन की 3 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में पहुंची हैं। अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, कंगना रनौत और आलिया भट्ट की एक-एक फ़िल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल है।

3 दिन में 100 करोड़ का रिकॉर्ड सलमान के नाम

आम तौर पर ओपनिंग वीकेंड 3 दिनों के होते हैं, मगर कई बार फ़िल्में किसी त्योहार या ख़ास दिन का फ़ायदा उठाने के लिए मिड वीक में भी रिलीज़ कर दी जाती हैं, जिससे ओपनिंग वीकेंड लम्बा हो जाता है। ओपनिंग वीकेंड चाहे जितना लम्बा हो, लेकिन अगर  3 दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन करने की बात करें तो यहां भी सबसे अधिक फ़िल्में सलमान की ही हैं। उनकी 5 फ़िल्मों ने रिलीज़ के तीन दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन किया है। आमिर ख़ान की 3 हैं, जबकि शाह रुख़ ख़ान और रणबीर कपूर की सिर्फ़ एक-एक फ़िल्म है।आश्चर्यजनक रूप से रितिक रोशन, अक्षय कुमार और अजय देवगन की एक भी फ़िल्म ऐसी नहीं है, जिसने रिलीज़ के तीन दिनों में 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छुआ भी हो। 

तेलुगु फ़िल्म 'बाहुबली2' का हिंदी वर्ज़न भी इसमें शामिल है, जिसने तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कि कब-कब इन फ़िल्मों ने यह मुकाम हासिल किया। फ़िल्मों को 3 दिनों के कलेक्शंस के घटते हुए क्रम में रखा गया है।

  • साल 2017 में रिलीज़ हुई 'बाहुबली2' ने दुनियाभर में गदर मचा दिया था। 28 अप्रैल को रिलीज़ हुए इस तेलुगु फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने रिलीज़ के तीन दिनों में ₹128 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 'बाहुबली2' ने 511.30 करोड़ जमा किये थे।
  • रणबीर कपूर की 'संजू' 29 जून 2018 को रिलीज़ हुई और 3 दिनों में इसने ₹120.06 करोड़ जमा किये। फ़िल्म ने ₹341 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीज़ के तीन दिन के भीतर ₹100 करोड़ का कलेक्शन करने वाली रणबीर की यह पहली फ़िल्म है। 
  • सलमान ख़ान की 'टाइगर ज़िंदा है' 22 दिसंबर 2017 को रिलीज़ हुई। फ़िल्म ने तीन दिनों में ₹114.93 करोड़ का कलेक्शन किया था। 'टाइगर ज़िंदा है' का कुल कलेक्शन ₹339.16 करोड़ रहा था।
  • शाह रुख़ ख़ान की 'हैप्पी न्यू ईयर' 24 अक्टूबर 2014 में रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ के 3 दिनों में फ़िल्म ने ₹108.86 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने टोटल ₹205 करोड़ जमा किये।
  • 20 दिसंबर 2013 को आयी आमिर ख़ान की 'धूम 3' ने रिलीज़ के तीन दिनों में ₹107 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने ₹280.25 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था।
  • 2016 में 23 दिसंबर को रिलीज़ हुई आमिर ख़ान की 'दंगल' ने ₹106.95 करोड़ का कलेक्शन रिलीज़ के 3 दिनों में किया। इस फ़िल्म ने ₹387.39 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया है, जो हिंदी सिनेमा के लिए रिकॉर्ड है।
  • 15 जून 2018 को रिलीज़ हुई 'रेस 3' ने तीन दिनों में ₹106.47 करोड़ का कलेक्शन किया। लाइफ़ टाइम रन में फ़िल्म ₹169 करोड़ जमा कर पायी है।
  • 6 जुलाई 2016 को रिलीज़ हुई 'सुल्तान' ने रिलीज़ के तीन दिनों में ₹105.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन ₹300.45 करोड़ रहा।
  • 8 नवंबर 2018 को रिलीज़ हुई 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' ने 3 दिनों में ₹105 करोड़ जमा किये, जिसमें से ₹101.75 करोड़ सिर्फ़ हिंदी भाषा से मिला, जबकि तमिल और तेलुगु से ₹3.25 करोड़ ही आ सके। फ़िल्म ने लगभग ₹151 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया।
  • सलमान की 'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई 2015 में आयी थी। इस फ़िल्म ने 3 दिनों में ₹102.60 करोड़जमा किये थे। जबकि ₹320.34 करोड़ का कलेक्शन किया।
  • 12 नवंबर 2015 को आयी सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' ने ₹101.47 करोड़ का कलेक्शन 3 दिनों में किया था। फ़िल्म का कुल कलेक्शन ₹207.40 रहा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.