Move to Jagran APP

Bharat Box Office Collection Day 23: दम तोड़ने लगी सलमान की 'भारत', जानिए 3 हफ़्तों की कमाई

Bharat Box Office collection Day 23 सलमान ने अपनी फ़िल्म प्रेम रतन धन पायो के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 12:29 PM (IST)
Bharat Box Office Collection Day 23: दम तोड़ने लगी सलमान की 'भारत', जानिए 3 हफ़्तों की कमाई
Bharat Box Office Collection Day 23: दम तोड़ने लगी सलमान की 'भारत', जानिए 3 हफ़्तों की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Bharat Box Office collection Day 23: सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत ने सिनेमाघरों में 23 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया है और अब फ़िल्म के आंकड़े काफ़ी हद तक गिर गये हैं। नई फ़िल्मों की रिलीज़ की वजह से भी भारत की रफ़्तार थम गयी है और अब भारत के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस में बहुत अधिक इजाफ़ा होने की उम्मीद बाक़ी नहीं है। शाहिद कपूर की फ़िल्म कबीर सिंह की रिलीज़ से भारत काफ़ी प्रभावित हुई है। 

loksabha election banner

अली अब्बास ज़फ़र निर्देशित भारत 5 जून को ईद के मौक़े पर रिलीज़ हुई थी और ₹42.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग रही। इस ओपनिंग से उत्साहित समान ने बाकायदा ट्वीट करके अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया था। फ़िल्म ने 9 दिन लम्बे ओपनिंग वीकेंड में ₹180.05 करोड़ जुटा लिये थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म को सिर्फ़ ₹25.51 करोड़ ही मिल सके। तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आ गयी है। ट्रेड सूत्रों के अनुसार तीसरे हफ़्ते में भारत ने लगभग ₹6 करोड़ का कलेक्शन किया है और 23 दिनों में फ़िल्म के कलेक्शंस ₹211 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इसके साथ सलमान ने अपनी फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया है। 2015 में दीवाली के मौक़े पर रिलीज़ हुई फ़िल्म ने ₹207.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

भारत इस साल के Top 5 Box Office Collections की लिस्ट में दूसरे स्थान पर तो आ ही चुकी है।

  • उरी: द सर्जीकल स्ट्राइक- ₹244.06 करोड़- विक्की कौशल
  • भारत- ₹211.00 करोड़- सलमान ख़ान
  • टोटल धमाल- ₹154.30 करोड़- अजय देवगन
  • केसरी- ₹153 करोड़- अक्षय कुमार
  • गली बॉय- ₹139.38 करोड़- रणवीर सिंह

अली अब्बास ज़फ़र निर्देशित भारत साउथ कोरियन फ़िल्म 'ओडे टू माय फादर' का आधिकारिक रीमेक है। फ़िल्म में सलमान ख़ान के किरदार भारत की ज़र्नी दिखायी गयी है। साथ ही देश में होने वाली प्रमुख राजनीतिक घटनाएं भारत की अपनी यात्रा के समानांतर चलती हैं। कटरीना कैफ़, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, तब्बू, सतीश कौशिक ने अहम किरदार निभाये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.