Bharat Bandh Celebs Reaction: जानें, किस सेलेब ने 'भारत बंद' का किया सपोर्ट और किसने किया विरोध...
कंगना ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सद्गुरु प्रदर्शनों को लेकर अपनी बात कहते हैं। वह कहते हैं कि इस तरह से हम आजादी से पहले की मानसिकता दिखाते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। किसान आंदोलन को शुरुआत से काफी सेलेब्स का सपोर्ट मिला है। भारत बंद को लेकर भी कई सेलेब्स ने किसानों का समर्थन किया तो कुछ सेलेब्स ने उनके बीच पहुंचकर उनकी हौंसलाअफज़ाई की। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट शुरुआत से ही इस आंदोलन का विरोध कर रही हैं, इसलिए उन्होंने आज भारत बंद का भी विरोध किया।
बॉलीवुड 'पंगा' एक्ट्रेस यानी कंगना रनोट सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। कंगना आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। वहीं हाल ही में किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के चलते वह विवादों में आ गईं थीं। जिसकी वजह से उन्हें काफी आम जनता सहित सेलेब्स के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा था। एक के बाद एक स्टार्स ने ट्वीट कर उपनकी जमकर आलोचना की थी। वहीं अब कंगना रनोट ने भारत बंद का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर भारत बंद की तुलना चलती नाव में कुल्हाड़ी से छेद किए जाने से की है। वहीं कंगना के आलवा सोशल मीडिय पर कई और सेलेब्स ने किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यही नहीं एक पंजाबी सिंगर तो किसानो के लिए रोटिंया और पकौड़े तक तलती नजर आईं हैं।
आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूँ तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहाँ, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी माँग लो, आजाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं 🙂 https://t.co/OXLfUWl1gb" rel="nofollow— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 8, 2020
मणिकर्णिका फेम एक्ट्रसे कंगना रनोट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारत बंद को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं। रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं।'
इसी ट्वीट के साथ ही कंगना ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सद्गुरु प्रदर्शनों को लेकर अपनी बात कहते हैं। वह कहते हैं कि इस तरह से हम आजादी से पहले की मानसिकता दिखाते हैं। साथ ही वह कहते हैं कि एक दौर में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों का विरोध करने के लिए हिंसा न करके बंद करने की शुरुआत की थी। ये उस दौर का बहुत अच्छा उपाय था। लेकिन आज के लिए सही नहीं है। आजाद भारत में हम इसे सही नहीं कह सकते। इस तहर की कई और बामें सद्गुरु ने अपने वीडियो में कहा था।
हालांकि किसानों का समर्थन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने किया। पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने किसानों के लिए रोटियां व ब्रेड पकौड़े बनाए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रुपिंदर हांडा की ये तस्वीरें टिकरी बॉर्डर से सामने आई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आज भी लंगर सेवा दे रहे हैं। वाहेगुरु भला करे।'
ANN DAATA 🙏🏾
Ena Rab Roop Bandeya Nu Terrorists Kehna BAND KARO ✊🏽
BHARAT HAI WANG MUNDRI
VICH NAG PUNJAB DA 🙏🏾
Asi Sarey Ardaas Karde Haan Ke Jaldi Ton Jaldi Maslaa Hal Hove 🙏🏾#FarmerProtest #8_दिसंबर_भारत_बन्द pic.twitter.com/HKeuR6Wgww— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 7, 2020
कंगना रनोट और रुपिंदर के अलावा पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक किसान की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट शेयर किया। वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसे शेयर करते हुए वह लिखते हैं कल भारत बंद। वहीं पंजाबी सिंगर जेज़ बाजवा भी आज किसानों का समर्थन करने गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। बाजवा का कहना है कि ‘सरकार को किसानों की मांग पर सहमति जतानी चाहिए’।
Punjabi singer Jass Bajwa joins farmers' protest against Centre's farm laws, at Ghazipur border (Delhi-UP border)
He says, "The Government should agree to the demands of the farmers." pic.twitter.com/LBQcANFWPr— ANI (@ANI) December 8, 2020