विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'प्यार हो तो ऐसा...' Raja Shivaji के सेट पर जब रितेश के पीछे थाली लेकर दौड़ीं प्रोड्यूसर साहिबा, Bhagyashree ने बताया क्यूट किस्सा

Published: Fri, 24 Apr 2026 07:27 PM (IST)

'मैंने प्यार किया' की मासूम सुमन यानी भाग्यश्री (Bhagyashree) आगामी फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) में मराठा साम्राज्य की आधारशिला ...और पढ़ें

राजा शिवाजी में जीजा बाई का किरदार निभा रहीं भाग्यश्री

राजा शिवाजी में जीजा बाई का किरदार निभा रहीं भाग्यश्री

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रियंका सिंह, मुंबई। सशक्त किरदार निभाने का मौका मिले, तो कलाकार यकीनन उसे छोड़ना नहीं चाहेंगे। ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में अभिनेत्री भाग्यश्री का किरदार भी कुछ ऐसा ही है। फिल्म में वह मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म का हिस्सा होना सौभाग्य मानती हैं भाग्यश्री

इसे करियर का सबसे अहम रोल बताते हुए भाग्यश्री कहती हैं, ‘मैं बहुत खुश हूं कि इस भूमिका के लिए मुझे चुनने के बारे में सोचा गया। ऐसी सशक्त महिला के पात्र को निभाना मेरा सौभाग्य है। उनके जीवन को फिल्म में जीते समय समझ आया कि जीजाऊ (जीजाबाई) केवल शिवाजी की मां नहीं थीं, बल्कि उन्होंने स्वराज की नींव रखी थी। यह दृढ़ता शिवराया (छत्रपति शिवाजी महाराज) के मन में, उनकी हिम्मत में दिखाई भी देती थी। वह अपने बच्चों की सबसे बड़ी ताकत थीं। हर अन्याय के सामने डटकर खड़ी रहती थीं। आज के दौर का हर व्यक्ति उनसे प्रेरणा ले सकता है।’

bhagyashree

यह भी पढ़ें- 'मैं इतना मजबूत नहीं कि सुन सकूं...', Abhishek Bachchan को बेटी आराध्या से ये एक सवाल पूछने में होती है घबराहट!

भाग्यश्री ने बताया रितेश-जेनेलिया का किस्सा

फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए भाग्यश्री (Bhagyashree) बताती हैं कि सेट का माहौल फिल्म के निर्देशक और अभिनेता रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) और उनकी पत्नी, अभिनेत्री व इस फिल्म की निर्माता जेनिलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की वजह से और अच्छा हो जाता था। भाग्यश्री कहती हैं, ‘जीजाऊ जैसे फिल्म में शिवाजी राजे को खाना खिलाती हैं, वैसे ही हमारे निर्देशक साहब को प्रोड्यूसर साहिबा खिलाती थीं। एक बार रात में हम सब कलाकार खाना खा चुके थे, लेकिन रितेश ने खाना नहीं खाया था। ऐसे में जेनिलिया थाली में रोटी-सब्जी लेकर उनके आगे-पीछे चल रही थीं कि एक निवाला खा लो। वाकई प्यार हो तो ऐसा!’

bhagyashree (4)

राजा शिवाजी के बारे में

राजा शिवाजी (Raja Shivaji) में रितेश देशमुख लीड किरदार निभा रहे हैं। 'राजा शिवाजी' एक अपकमिंग ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म (Historical Action Drama) है, जिसे रितेश देशमुख ने को-प्रोड्यूस और निर्देशित किया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। इसमें कलाकारों की एक बड़ी टोली है जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी शामिल हैं।

bhagyashree (3)

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji में कितना सच और कितना सिनेमा, क्या वाकई शिवाजी महाराज ने 'वाघ नख' से किया था अफजल खान का खात्मा?