'हॉफ गर्लफ्रेंड' में बदलाव के लिए राजी हुए चेतन भगत
उपन्यासकार चेतन भगत के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में बताया कि वह अपने बेस्ट सेलर उपन्यास हॉफ गर्लफ्रेंड में परिवर्तन करने को तैयार हैं। न्यायमूर्ति जयंत नाथ के समक्ष याचिकाकर्ता चंद्र विजय सिंह के वकील ने इसका विरोध किया।
By Sachin kEdited By: Published: Sat, 02 May 2015 01:37 AM (IST)Updated: Sat, 02 May 2015 11:27 AM (IST)
नई दिल्ली। मशहूर लेखर चेतन भगत के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में बताया कि वो अपने बेस्ट सेलिंग नॉवेल 'हॉफ गर्लफ्रेंड' में बदलाव करने को तैयार हैं। न्यायमूर्ति जयंत नाथ के समक्ष याचिकाकर्ता चंद्र विजय सिंह के वकील ने इसका विरोध किया।
चेतन भगत पर 1 करोड़ की मानहानि का दावाउन्होंने कहा कि नॉवेल से आपत्तिजनक बातों को पूरी तरह से हटाया जाए। सिर्फ बदलाव करने से काम नहीं चलेगा। चेतन भगत के वकील ने अदालत में बताया कि चेतन हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती आदि सभी भाषाओं में छपे नॉवेल की कॉपियों से इसे हटाने को राजी हैं।
इस फिल्म में लेस्बियन बनेंगी स्वास्तिका मुखर्जीयाचिकाकर्ता चंद्र विजय सिंह का कहना था कि नॉवेल में बिहार के डुमराव के एक राजघराने के बारे में शराब के आदी होने व जुआरी होने जैसी आपत्तिजनक बातें कहीं गई हैं, जो गलत है। उन्होंने आपत्तिजनक बातें नॉवेल से हटाने के साथ एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। चंद्र विजय सिंह डुमराव के राजकुमार हैं और दो बार सांसद रहे महाराजा बहादुर कमल सिंह के बड़े बेटे हैं।
‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर माफी नहीं मांगेंगे चेतन भगत
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें