विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

33 साल पहले बेवफाई का 'नेशनल एंथम' बना Nitin Mukesh का वो गाना, आशिकों के दिलों को छलनी कर गया था कल्ट सॉन्ग!

Published: Thu, 02 Apr 2026 04:16 PM (GMT+05:30)

90 के दशक में ऐसे कई गाने आए जो खूब पसंद किए गए, लेकिन इसी दौरान एक ऐसा गाना आया ...और पढ़ें

वो कल्ट गाना जिसने आशिकों के दिलों पर किया राज

वो कल्ट गाना जिसने आशिकों के दिलों पर किया राज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको याद है 90 के दशक का वो दौर, जब एक आवाज़ ने पूरे हिंदुस्तान के आशिकों को रुला दिया था। उस दौर में यूं तो कई गाने आ रहे थे, लेकिन कुछ गाने ऐसे आए जो कल्ट बने लेकिन कुछ गाने ऐसे आए जिनकी वजह से फिल्में चलीं। यहां तक कि उन गानों के चलते ही फिल्म के बारे में लोगों को पता चला। आज आपको हम बताने जा रहे हैं उसी गाने की कहानी, जिसे आपने भी जरूर सुना होगा...

1995 में आया था वो क्लासिक गाना

साल 1995 में एक फिल्म आई जिसका नाम था 'बेवफा सनम' (Bewafa Sanam) और इसी फिल्म में सुनाई दिए कई ऐसे गाने जो ब्लॉबस्टर रहे। इसी फिल्म का एक गाना था जिसका नाम था 'वफा ना रास आई' (Wafa Na Raas Aayi)। इस गाने को आवाज दी थी नितिन मुकेश ने।

krishna

ये गाना जब आया तो मानो आशिकों का फेवरेट एंथम बन गया। हर तरफ ही ये गाना सुनाई देता था। उस दौर में फिल्मों में अक्सर रोमांस और मिलन के गाने होते थे, लेकिन गुलशन कुमार और फिल्म के डायरेक्टर सावन कुमार ने तय किया कि वो बेवफाई और दर्द को भुनाकर पर्दे पर कुछ पेश करेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का 'रूहानी' जादूगर! जिसकी एक लाइन ने छीनी सबकी नींद; कौन हैं 1400 करोड़ी फिल्म के असली 'सरताज'?

नितिन मुकेश की आवाज ने जीता दिल

इस गाने को नितिन मुकेश ने जब गाया तो मेकर्स को एक ऐसी आवाज चाहिए थी जो थोड़ी दर्द और थोड़े प्यार को सही से बयां कर सके। दिग्गज गायक मुकेश के बेटे नितिन मुकेश ने इस गाने को अपने अंदाज में गाया और गाना (Wafa Na Raas Aayee Tujhe O Harjaee) अमर बना दिया।

nitin mukesh

इस गाने को सादिक (Sadique), शाफिर (Shafir), इशरत (Ishrat), कातिल शिफाई (Katil Shifai) और योगेश (Yogesh) ने मिलकर लिखा। वहीं इस गाने का संगीत तैयार किया था निखिल, विनय और मिलिंद सागर ने।

हिट रही थी फिल्म

साल 1995 में आई इस फिल्म में कृष्ण कुमार (Krishan Kumar) और शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन खुद गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) ने किया था।

Bewafa 1

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और फिल्म के हिट होने के पीछे की वजह इसके गानों को माना जाता है। फिल्म के गाने अच्छा सिला दिया (Achha Sila Diya) और ये धोखे प्यार के धोखे (Yeh Dhoke Pyar Ke Dhoke) समेत कई गाने हिट रहे थे।

यह भी पढ़ें- 20 साल पहले आया KK का वो जादूई गाना निकला जर्मनी धुन से कॉपी! कल्ट सॉन्ग से Emraan Hashmi बने थे सुपरस्टार