Move to Jagran APP

Rishi Kapoor: 4 महीनों में कपूर परिवार को लगा है दूसरा झटका, 10 सालों में 5 सदस्य कह चुके अलविदा

Kapoor Family Deaths 67 साल के ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को सुबह पौने नौ बजे हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के एचएन रिलांयस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 11:35 AM (IST)
Rishi Kapoor: 4 महीनों में कपूर परिवार को लगा है दूसरा झटका, 10 सालों में 5 सदस्य कह चुके अलविदा
Rishi Kapoor: 4 महीनों में कपूर परिवार को लगा है दूसरा झटका, 10 सालों में 5 सदस्य कह चुके अलविदा

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की नम्बर वन फैमिली कपूर परिवार के लिए 2020 में दोहरा झटका लगा है। परिवार ने महज़ 4 महीनों में दो सदस्यों को खोया है। ऋषि कपूर से पहले जनवरी में उनकी बड़ी बहन रितु नंदा चल बसी थीं। वहीं, अगर पिछले दशक की बात करें तो कपूर खानदान के 5 सदस्य इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

loksabha election banner

ऋषि कपूर

67 साल के ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को सुबह पौने नौ बजे हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के एचएन रिलांयस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार को ही शाम 4 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू सिंह, आलिया भट्ट, बहन रीमा जैन, दोनों भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर समेत परिवार और करीबियों को मिलाकर 24 लोग मौजूद रहे। लॉक़ाउन की वजह से अंतिम यात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिल सकी। एंबुलेंस को ही फूलों से सजाकर उनका पार्थिव शरीर शवदाह गृह तक पहुंचाया गया। बेटी रिद्धिमा भी अंतिम दर्शन नहीं कर सकीं। 

रितु नंदा

इसी साल 14 जनवरी को ऋषि कपूर की बड़ी बहन रितु नंदा 71 साल की उम्र में यह दुनिया छोड़कर चली गयीं। रितु का निधन भी कैंसर की वजह से हुआ था। रितु, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास हैं। मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषि इतने प्रोफेशनल थे कि अगले ही दिन शूटिंग के लिए पहुंच गये। रितु नंदा की शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी।

कृष्णा राज कपूर

साल 2018 में जब ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाने न्यूयॉर्क गये थे तो इसके कुछ वक़्त बाद ही उनकी मां कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया था। कृष्णा की उम्र 87 साल थी। तबीयत ख़राब होने की वजह से ऋषि मां के अंतिम दर्शनों के लिए भी नहीं पहुंच सके थे। 

शशि कपूर

2017 में 4 दिसम्बर को ऋषि कपूर के सबसे छोटे अंकल शशि कपूर का निधन हो गया था। शशि ना सिर्फ़ बेहतरीन एक्टर, बल्कि निर्माता और थिएटर पर्सनैलिटी थे। शशि काफ़ी वक़्त से बीमार चल रहे थे।

शम्मी कपूर

2011 में 14 अगस्त को ऋषि कपूर के दूसरे अंकल शम्मी कपूर का निधन हुआ था। अपने ज़माने के स्टाइलिश एक्टर शम्मी कपूर आख़िरी बार रणबीर कपूर की फ़िल्म रॉकस्टार में दिखायी दिये थे। (फोटो- मिड-डे)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.