विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunny Deol के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार Bobby Deol, 'बंदर' बनकर मचाएंगे तहलका; टीजर पर आया अपडेट

Published: Wed, 06 May 2026 01:05 PM (IST)

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' से एक्टर का नया लुक सामने आया है, जो काफी शानदार है। पोस्टर के साथ ...और पढ़ें

'बंदर' के टीजर पर आया अपडेट/ फोटो- Instagram

'बंदर' के टीजर पर आया अपडेट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े भाई सनी देओल (Sunny Deol) के बाद अब बॉबी देओल भी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने की तैयारी कर रहे हैं। बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'बंदर' (Bandar) अगले महीने सिनेमाघरों में आ रही है।

पर्दे पर 'एनिमल' के खूंखार विलेन 'अबरार' और OTT पर 'बाबा निराला' जैसे धांसू किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीतने के बाद, अब बॉबी अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंदर' में एकदम अलग और डार्क किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से एक्टर का एक नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म का टीजर कब ऑडियंस के सामने आएगा। 

कूल और क्लासी लुक में दिखे बॉबी देओल

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉबी देओल (Bobby Deol) का नया लुक बहुत ही शानदार है। 'सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स' ने हाल ही में मूवी से अभिनेता का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह हाथों में गिटार पकड़े, शिमरी पैंट और शर्ट पहने एकदम डिस्को-डांसर लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म में बॉबी देओल एक ऐसे टीवी एक्टर का किरदार अदा कर रहे हैं, जिस पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगता है। उनके इस नए लुक ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 'बंदर' में ऐसा रोल निभाने से घबरा रहे थे Bobby Deol , कर दिया था रिजेक्ट; Dharmendr की ये बात सुनकर बदला फैसला

bandar

कब रिलीज होगा 'बंदर' का टीजर?

बॉबी देओल के इस नए वाइब्रेंट लुक के साथ ही मेकर्स ने यह घोषणा कर दी है कि फिल्म 'बंदर' का टीज़र कल यानी 7 मई 2026 को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। यह टीजर सुबह 11 बजे के करीब ऑडियंस के सामने आ जाएगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे डूबते सितारे की है जिस पर गंभीर आरोप लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

bandar bobby deol movie

'है जवानी तो इश्क होना है' से लेगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

आपको बता दें कि 5 जून 2026 को बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में आ रही है, उसी दिन वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा, साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की मच-अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' बॉबी की फिल्म 'बंदर' से ठीक एक दिन पहले यानी 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें- 'बंदर' से टक्कर लेंगे वरुण धवन, फिर से बदल गई Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रिलीज डेट