BAFTA 2020 Winners List: वॉर ड्रामा '1917' को मिले 7 अवॉर्ड, 'जोकर' का भी जलवा
BAFTA 2020 Winners List साल 2020 के लिए बाफ्टा के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा 7 अवॉर्ड वॉर ड्रामा फिल्म ‘1971’ को मिला है। लीडिंग एक्टर जोक्विन फिनिक्स रहे।
नई दिल्ली, जेएनएन। BAFTA 2020 Winners List: साल 2020 के लिए ‘ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन’(बाफ्टा) के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा 7 अवॉर्ड फिल्म ‘1971’ को मिला है। फिल्म ‘1971’ ब्रिटिश फिल्मकार सैम मैंडेस की वार पर बेस्ड फिल्म है। जनवरी में बाफ्टा और ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज’ने नामांकन की घोषणा की थी।
नस्लवाद के लगे आरोप
जोकर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर जे फीनिक्स ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह एक सुनियोजित नस्लवाद है। इसमें अश्वेत लोगों को नजरअंदाज किया गया है। नामांकन घोषित होने के बाद से ही नस्लवाद का यह मुद्दा उठ रहा है। एक्टिग में अश्वेत लोगों का कम नामांकन किया गया है। वहीं निर्देशन कैटेगरी में किसी महिला का नाम नहीं डाला गया है।
1. बेस्ट फिल्म: विनर- 1917
कैटेगरी की बाकी नामांकित फिल्में- द आयरिशमैन, जोकर, वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड
2. लीडिंग एक्ट्रेस: रेनी ज़ेल्वेगर
कैटेगरी के बाकी नामांकन-चार्लीज थेरॉन, साइओर्स रोनेन, स्कारलेट जोहानसन, जेसी बकले
3. लीडिंग एक्टर: जोक्विन फिनिक्स
कैटेगरी के बाकी नामांकन-एडम ड्राइवर, लियोनार्डो डि कैप्रियो, जोनाथन प्रेयस, टेरॉन एगर्टन
4. सपोर्टिंग एक्टर: ब्रैड पिट
कैटेगरी के बाकी नामांकन-टॉम हैंक्स, एंथनी हॉपकिंस, एल पचीनो, जो पेस्की
5. सपोर्टिंग एक्ट्रेस: लौरा डर्न
कैटेगरी के बाकी नामांकन-स्कारलेट जोहानसन, फ्लोरंस प्यू, मार्गेट रॉबी
6. बेस्ट डायरेक्टर: सैम मेंडेस (1917)
कैटेगरी के बाकी नामांकन-टॉड फिलिप्स, मार्टिन स्कोर्सेसे, क्वेंटिन टारनटिनो, बोंग जून-हो