विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टटीरी गाने पर बढ़ते विवाद के बीच रैपर Badshah ने मांगी माफी, बोले- मैं हरियाणा का बेटा हूं और...'

Published: Sat, 07 Mar 2026 07:37 PM (IST)

बादशाह ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुए गाने 'टटीरी' पर लगातार विवाद गरमा रहा है। हरियाणा पुलिस ने जहां रैपर ...और पढ़ें

बादशाह ने मांगी माफी/ फोटो- Instagram

बादशाह ने मांगी माफी/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रैपर बादशाह के नए हरियाणवी गाने 'टटीरी' पर विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। उनके गाने में आपत्तिजनक विजुअल्स दिखाने और लिरिक्स की वजह से हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। रैपर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

हरियाणा के पंचकूला पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई है। अपने गाने 'टटीरी' पर बढ़ते विवाद को देखते हुए अब हाल ही में रैपर बादशाह ने एक वीडियो जारी करके माफी मांगी है।

बादशाह ने माफी मांगते हुए खुद को बताया हरियाणा का बेटा

बादशाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "मेरा नया गाना 'टटीरी' रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से के लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसेज गया है, उससे कई लोगों, खासकर मेरे अपने हरियाणा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वे यह बहुत अच्छे से जानते हैं कि मेरी बोली, मेरा खानपान और मेरा रहन-सहन सबकुछ हरियाणा से है। मैं बहुत ही प्राउड हरियाणवी हूं।"

यह भी पढ़ें- सिंगर बादशाह की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी, टटीरी सॉन्ग शेयर करने वालों पर भी एक्शन

रैपर ने वीडियो में आगे कहा, "मेरा कोई इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदा बात करूं। मैं हिप-हॉप बैकग्राउंड से हूं, जहां लिरिक्स अक्सर कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं। ये जो मेरे प्रतिद्वंद्वी हैं, एक तरह से उनके लिए होते हैं। यह किसी भी औरत या बच्चे के लिए कभी नहीं था, न मैं कभी ऐसा करूंगा।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

'हरियाणा के कल्चर को ऊंचाई पर ले जाऊं' - बादशाह

बादशाह ने अपने वीडियो में माफी मांगते हुए आगे कहा, "मैंने हमेशा यह कोशिश की है कि मैं हरियाणा के कल्चर और बोली को जितनी ऊंचाई पर लेकर जा सकता हूं, लेकर जाऊं। अगर उस हिस्से से किसी को भी ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से आपसे क्षमा मांगता हूं। उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना मानकर माफ करेंगे।"

badshah 1

रैपर ने वीडियो जारी करने के साथ ही कैप्शन में यह भी लिखा कि उनका 'टटीरी' गाना सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब उनके किसी गाने पर विवाद गरमाया है। इससे पहले साल 2023 में आए उनके गाने 'सनक' में 'भगवान शिव' के नाम के साथ आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने पर भी भारी विरोध हुआ था। इसके अलावा 'गेंदा फूल', 'पागल' और 'बावला' जैसे गानों पर भी विवाद छिड़ चुका है।

यह भी पढ़ें- बादशाह के नए गाने पर इतना विवाद क्यों, क्या होता है 'टटीरी' का मतलब? हरियाणा से है गहरा कनेक्शन