Badshah नहीं है रैपर का असली नाम, Shahrukh Khan की वजह से मिली ये पहचान, देखें उनकी अनदेखी तस्वीरें
अपने रैप से सबको दिवाना बनाने वाले बादशाह इस वक्त सुर्खियों में हैं। उनके सुर्खियों में रहने की दो वजह हैं। पहली उनकी फिल्म खानदानी शफाखाना और दूसरा उनका लड़की पागल है गाना।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपने रैप से सबको दिवाना बनाने वाले बादशाह इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। उनके सुर्खियों में रहने की दो वजह हैं। पहली वजह, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’। इस फिल्म से बादशाह ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। और दूसरी वजह है बादशाह का लेटेस्ट सॉन्ग ‘लड़की पागल है। रैपर के इस नए गाने ने यूट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
देश विदेश में बादशाह अब इनते फेमस हो चुके हैं कि उन्हें बच्चा बच्चा पहचानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बादशाह का असली नाम बादशाह नहीं है। जी हां, बादशाह, रैपर का असली नाम नहीं है। बल्कि इनका असली नाम है ‘आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया’।
कैसे पढ़ा ‘बादशाह’ :
इस नाम के पीछे एक बड़ी दिलचस्प कहानी है। मिड डे को दिए इंटरव्यू में बदशाह ने बताया, मैं अपने लिए एक स्टेज नेम की तलाशी में था। उस दौरान शाहरुख खान की फिल्म ‘बादशाह’ रिलीज हुई थी। मुझे ये नाम काफी पसंद आया। मैंने अपने कुछ कजन्स से इस नाम के बारे में डिस्कस किया तो वो लोग हंसने लगे। तभी मुझे यकीन हो गया कि अब मैं अपना नाम यही रखूंगा।
बादशाह को हमेशा से म्यूजिक में इंटरेस्ट था। कॉलेज में एक फेस्टिवल के दौरान उन्होंने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। बादशाह ने बताया, मैं हमेशा से काफी जिद्दी किस्म का लड़का रहा हूं। मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं पढ़ाई करूं और मेरी दिलचस्पी म्यूजिक में बहुत थी। इसलिए मैंने दोनों काम मन लगाकर किए। मैंने अपनी इंजीनियरिंग भी पूरी की और अपने पैशन को भी आगे बढ़ाया।
ये भी पढ़ें : Khandaani Shafakhana Movie Review: Sonakshi Sinha की नई फिल्म रिलीज, मिले इतने स्टार्स
आपको बता दें कि बादशाह आज बॉलीवुड के सबसे फेवरेट रैपर हैं। 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल', 'काला चश्मा', 'हम्मा-हम्मा', 'मर्सी' जैसे कई सुपरहिट गानों में रैप कर चुके हैं।