यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar के आगे नहीं चली Tiger Shroff की चालाकी, बड़े मियां ने पकड़ी चोरी तो खुद पर पलट दी बाल्टी, देखें वीडियो
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द अपनी फिल्म छोटे मियां बड़े मियां में नजर आने वाले हैं। पहली बार दोनों ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होली (Holi) रंगों के साथ-साथ मौज और मस्ती का भी त्योहार है। इस मौके पर हर कोई एक दूसरे को रंग में रंगना चाहता है, लेकिन कभी-कभी इस चाहत में आपसी लड़ाई भी होती है। ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के बीच देखने को मिला। देश भर में आज होली मनाई जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं।
इसी बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी अपना वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी, लेकिन थोड़े अलग अंदाज में। फैंस के इस स्टार्स का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। छोटे मियां बड़े मियां मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Holi 2024: अमिताभ बच्चन से लेकर अनुष्का शर्मा तक, बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी होली की शुभकामनाएं
अक्षय और टाइगर की होली
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द अपनी फिल्म छोटे मियां बड़े मियां में नजर आने वाले हैं। पहली बार दोनों की जोड़ी पर्दे पर नजर आएंगी। ऐसे में ये स्टार्स फिल्म के प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हर बार एक अलग अंदाज में प्रमोशन करते नजर आते हैं। होली पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें होली खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्की अपने घर से निकलते नजर आ रहे हैं हाथ में नारियल पकड़ा हुआ है।
वह जैसे ही घर के मेन गेट पर पहुंचते हैं तो बाहर रंग वाली पानी लेकर छोटे मिया यानी टाइगर खड़े रहते हैं। अक्षय कुमार के हाथ में मौजूद चीज देखकर टाइगर डर जाते हैं और फिर क्या अक्षय को गिला करने के चक्कर में टाइगर श्रॉफ खुद ही रंग में रंग जाते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- बुरा ना मानो, होली है #HappyHoli सबको।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ भी दिखाई देने वाली हैं। इसके साथ ही यह मूवी तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
