विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aayushmann Khurrana ने फिल्म 'अनेक' के शिलांग शेड्यूल को किया ख़त्म, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

By Nitin YadavEdited By:
Published: Mon, 15 Mar 2021 06:22 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Mar 2021 07:50 AM (GMT+05:30)

कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ...और पढ़ें

Aayushmann Khurrana wrap shillong schedule of film 'Anek'. photo source @ayushmannk instagram
Aayushmann Khurrana wrap shillong schedule of film 'Anek'. photo source @ayushmannk instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘विक्की डोनर’, ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर आयुष्मान खुराना इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘अनेक’ के शिलांग शेड्यूल को ख़त्म कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दी है।

अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से संबंधित दो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक केक भी दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है। ‘शेड्यूल रैप अनेक।’ वहीं वीडियो शेयर कर एक्टर आयुष्मान खुराना ने कैप्शन लिखा, 'शिलांग रैप!'

इस वीडियो में टीम के साथ फिल्म के डायरेक्टर भी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। हाल ही फिल्म की रिलीज डेट का का भी एलान किया गया था। फिल्म की रिलीज की जानकारी शेयर करते हुए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर कैप्शन लिखा, ‘नाम ‘अनेक’ लेकिन रिलीज डेट एक! मिलते हैं आपसे 17 सितंबर,2021 को।’

Anek

इस फिल्म को अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनाया जा रहा है। इससे पहले आयुष्मान और अनुभव सिन्हा की जोड़ी ने ‘आर्किटल 15’ में काम किया था। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘अनेक’ अनुभव की अबतक की सबसे महंगी और बड़े पैमाने की फिल्म है। फिल्म का निर्माण बनारस मीडिया वर्क्स, टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा कर रहे हैं।

वहीं अगर एक्टर आयुष्मान खुराना के वर्कफंट की बात करें तो वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो जल्द ही अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा वो जंगली पिक्चर्स की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में डॉक्टर के किरदार ने नजर आने वाले हैं, फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप कर रहीं हैं।