Move to Jagran APP

Ayushmann Khurrana की फ़िल्म अनेक इस दिन होगी रिलीज़, इससे पहले चंडीगढ़ में करेंगे आशिक़ी

आयु्ष्मान खुराना डॉक्टर जी की शूटिंग कर रहे हैं जिसे अनुभूति कश्यप निर्देशित कर रही हैं। फ़िल्म में रकुल प्रीत सिंह फीमेल लीड हैं। आयुष्मान की पिछली रिलीज़ गुलाबो सिताबो है जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 07:51 AM (IST)
Ayushmann Khurrana की फ़िल्म अनेक इस दिन होगी रिलीज़, इससे पहले चंडीगढ़ में करेंगे आशिक़ी
आयुष्मान खुराना का फ़िल्म में लुक। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, जेएनएन। 2021 का मूवी कलैंडेर धीरे-धीरे सघन होता जा रहा है। यशराज फ़िल्म्स द्वारा एक साथ पांच फ़िल्मों की रिलीज़ डेट घोषित करते ही दूसरे निर्माताओं ने भी अपनी तारीख़ें बतानी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को कुछ नयी फ़िल्मों की रिलीज़ डेट खोली गयीं, जिनमें आयुष्मान खुराना की फ़िल्म अनेक भी है। साल 2021 में खुराना की यह दूसरी फ़िल्म होगी, जो सिनेमाघरों में आएगी। 

loksabha election banner

अनुभव सिन्हा निर्देशित अनेक 17 सितम्बर को बॉक्स ऑफ़िस पर उतरेगी। आयुष्मान ने यह जानकारी साझा करते हुए लिखा- नाम अनेक, लेकिन रिलीज़ डेट एक। मिलते हैं आपसे 17 सितम्बर 2021 को। फ़िल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार ने किया है। आयुष्मान इससे पहले अनुभव के निर्देशन में आर्टिकल 15 कर चुके हैं, जो व्यावसायिक तौर पर सफल होने के साथ समीक्षकों द्वारा सराही गयी फ़िल्म है। अनेक में आयुष्मान बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिखेंगे। उनके किरदार का नाम जोशुआ है। आयुष्मान ने 2 फरवरी को फ़िल्म की घोषणा करने के साथ अपने किरदार का लुक साझा किया था। 

2021 में अनेक आयुष्मान की दूसरी रिलीज़ होगी। इससे पहले 9 जुलाई को उनकी फ़िल्म चंडीगढ़ करे आशिक़ी सिनेमाघरों में पहुंचेगी। 19 फरवरी को इसी घोषणा करते हुए आयुष्मान ने लिखा था- यह सिर्फ़ रिलीज़ डेट की एनाउंसमेंट है। ट्रेलर अभी बाकी है और पिक्चर भी। इस फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। वाणी कपूर पहली बार आयुष्मान के साथ नज़र आएंगी। अभिषेक के निर्देशन में भी आयुष्मान की यह पहली फ़िल्म है।

इनके अलावा आयु्ष्मान डॉक्टर जी की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे अनुभूति कश्यप निर्देशित कर रही हैं। फ़िल्म में रकुल प्रीत सिंह फीमेल लीड हैं। आयुष्मान की पिछली रिलीज़ गुलाबो सिताबो है, जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में आयुष्मान ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। फ़िल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। सिनेमाघरों की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ शुभ मंगल ज़्यादा सावधान है, जो 2020 की शुरुआत में कोरोना वायरस पैनडेमिक शुरू होने से पहले आयी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.