Dream Girl में काम करने लिए सिर्फ 10 मिनट में मान गए थे Ayushmann Khurrana
Ayushmann Khurrana film Dream Girl आयुष्मान जल्द ही राज शांडिल्या की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में भी नजर आने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इस वक्त अपनी अपकमिंग फिलम ‘आर्टिकल 15’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसका अलावा आयुष्मान जल्द ही राज शांडिल्या की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा भी दिखेंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म को करने के लिए आयुष्मान सिर्फ 10 मिनट में राजी हो गए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक राज ने आयुष्मान को रोल के लिए सिर्फ 10 मिनट में मना लिया था। 'अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ की सफलता के बाद आयुष्मान बॉलीवुड के सबसे बिजी ऐक्टर्स में से एक हैं। कई प्रड्यूसर्स उनके साथ काम करने के लिए लाइन में हैं, लेकिन जब राज ने आयुष्माएन को अप्रोच किया तो वह 10 में ये फिल्म करने के लिए तैयार हो गए।'
आपको बता दें कि ड्रीम गर्ल एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी जिसमें आयुष्मान खुराना छोटो शहर के लड़के रोल निभाएंगे जो लड़की की आवाज में बात करता है। फिल्म 13 सितंबर 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा आयुष्मान की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ इस महीने 28 जून की रिलीज होने वाली है। ‘आर्टिकल 15’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों को फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
इस फिल्म में समाज हो रहे जात-पात, ऊंच-नीच, यौन शौषण, हिंसा दिखाय जाएगा। इसके अलावा फिल्म में बदायूं डबल मर्डर केस को भी दिखाया जाएगा। साल 2014 में हुए उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए इस मर्डर केस ने पूरे देश का दिल दहला दिया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप