यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आराम से मामू Ayan Mukerji की गोद में बैठी नजर आईं Raha, क्यूटनेस पर हार बैठेंगे दिल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि राहा कपूर इस समय बी टाउन की क्यूटेस्ट स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर आते ही आलिया भट्ट की बेटी के वीडियोज और तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल होते हैं। रणबीर कपूर और राहा की लिटिल प्रिंसेस का सबसे बड़ा अट्रैक्शन उनकी नीली आंखे हैं।
डबिंग स्टूडियो से बाहर आते दिखे आलिया-अयान
हाल ही में राहा मामा अयान मुखर्जी और मम्मी आलिया भट्ट के साथ घूमने निकली थीं। इंस्टाग्राम पर जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें राहा बड़ी मस्ती से अयान मुखर्जी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। आलिया और अयान साथ में एक ही गाड़ी से निकले जबकि रणबीर कपूर इस मौके पर अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ नजर नहीं आए।
View this post on Instagram
वीडियो में अयान मुखर्जी और आलिया को व्हाइट कलर में ट्विनिंग करते हुए देखा गया जबकि राहा ने बेज कलर का आउटफिट पहना हुआ था। इसी के साथ उन्होंने क्यूट पोनी टेल भी बनाई हुई थी। इस बात की कोई जानकारी नहीं हैं कि तीनों कहां जा रहे थे?
यह भी पढ़ें: मम्मी Alia Bhatt के साथ मुंबई के मौसम का मजा लेती दिखीं राहा कपूर, क्यूटनेस से फिर जीता लोगों का दिल
राहा ने कैमरे के लिए किया स्माइल
इससे पहले भी राहा को कई बार स्पॉट किया गया है क्योंकि फैंस इस बबली गर्ल की एक झलक पाने के पीछे बेताब रहते हैं। कुछ दिनों पहले वह अपने पिता एक्टर रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। रणबीर अपने नए घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर गए थे जहां क्यूट राहा को कैमरे के आगे मुस्कुराते हुए देखा गया।
रणबीर ने इससे पहले अपने और राहा के बारे में इंटरव्यू में बात की थी। निखिल कामथ के साथ उनके पॉडकास्ट पर बात करते हुए, रणबीर ने कहा,“अब जब मैं एक पिता हूं और मेरी एक बेटी है,यह गेम-चेंजर है। राहा को देखता हूं तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अभी पैदा हुआ हूं। मेरा पुनर्जन्म हुआ है।”
