विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Avatar release: 13 साल बाद थिएटर में फिर लौट रही है हॉलीवुड फिल्म अवतार, इस दिन होगी रिलीज

By Tanya AroraEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2022 11:33 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 08:27 AM (IST)

Avatar release in theater जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म अवतार जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ...और पढ़ें

avatar release in theater after thirteen years for limited time on this date in september. Photo Credit/ Instagram
avatar release in theater after thirteen years for limited time on this date in september. Photo Credit/ Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।Avatar release in theater: बड़े बड़े सितारों की हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो रही हैं। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। लेकिन अब पुरानी फिल्में एक बार फिर से थिएटर में लौट रही हैं। हाल ही में वरुण धवन ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' एक बार फिर से थिएटर में लौट रही है, तो वही अब अपने शानदार ग्राफिक्स और कैरेक्टर से पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाली हॉलीवुड फिल्म 'अवतार भी 13 साल बाद जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

'अवतार' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नए ट्रेलर के साथ बताई रिलीज डेट

जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' के मेकर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के 13 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की घोषणा की है। अवतार ऑफिशियल अकाउंट पर फिल्म का नया ट्रेलर पोस्ट करते हुए मेकर्स ने फिल्म की थिएटर रिलीज डेट भी बताई, लेकिन साथ ही ये भी बताया कि इस फिल्म को थिएटर में देखने की एक समय सीमा है। अवतार के ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '23 सितंबर को अवतार आपकी बिग स्क्रीन पर वापस लौट रही है, लेकिन सिर्फ एक सीमित समय के लिए। ये नया ट्रेलर देखिए।

इस दिन 'अवतार' का सेकंड पार्ट होगा रिलीज

अवतार 2 इसी साल 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में मेकर्स भी इस नए ट्रेलर और फिल्म की री रिलीज के साथ लोगों की यादें ताजा कर रहे हैं। अप्रैल 2022 में ही मेकर्स ने 'अवतार 2' के टाइटल की घोषणा की थी और बताया था कि फिल्म के सेकंड पार्ट को 'अवतार द वे ऑफ वॉटर (Avatar The Way Of Water)' नाम दिया गया है। आपको बता दे कि इस इंटरगैलेक्टिक फिल्म का पहला पार्ट 18 दिसंबर 2009 में रिलीज किया गया था। जहां पूरी दुनियाभर में इस फिल्म ने 18957 करोड़ के लगभग का बिजनेस किया था, तो वही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पांच हफ्तों में करीब 101 करोड़ का बिजनेस किया था।