Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: दुल्हन के रूप में बला की खूबसूरत लगीं अथिया शेट्टी, सामने आई शादी की पहली फोटो
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की 23 जनवरी की शाम शादी हो गई और अब इस कपल की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।
नई दिल्ली, जएनएन। Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। इन लव बर्ड्स की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में हुई, जिसमें फिल्मी जगत और क्रिकेट की दुनिया के चुनिंदा सितारों को बुलाया गया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल का शादी धूमधाम से की गई और इसी के साथ फैंस का उनकी शादी की पहली तस्वीर देखने का इंतजार भी खत्म हुआ। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।
अथिया शेट्टी अपनी शादी में किसी फिल्म की हीरोइन से कम नहीं लग रहीं। वहीं, के एल राहुल भी दूल्हे की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए। के एल राहुल दोपहर करीब 2:30 बजे बारात लेकर आए और करीब चार बजे अथिया के साथ फेरे लिए। शादी के बाद सुनील शेट्टी बेटे अहान के साथ बाहर आए। उन्होंने ट्रेडिशनल साउथ कुर्ता ड्रेस और लुंगी पहनी थी। वहीं, अहान व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए।
View this post on Instagram
मीडियाकर्मियों में बांटी मिठाई
शादी संपन्न होने के बाद सुनील और अहान शेट्टी ने मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटी। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़कर दुल्हन के पिता होने की सारी जिम्मेदारी निभाई, जिसकी फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया।
View this post on Instagram
हजारों की मौजूदगी में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी प्राइवेट सेरेमनी में आयोजित की गई। इनकी शादी में बेहद करीबी लोग ही पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लव बर्ड की शादी भले ही कम लोगों के बीच रचाई गई, मगर ग्रैंड रिसेप्शन हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।