Move to Jagran APP

Nirmala Pandit Passed Away: अशोक पंडित की मां निर्मला पंडित का निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक

Nirmala Pandit Passed Away अशोक पंडित की मां निर्मला पंडित का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई स्थित अपने निवास पर आखिरी सांस ली। बॉलीवुड सेलेब्स ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 01:46 PM (IST)
Nirmala Pandit Passed Away: अशोक पंडित की मां निर्मला पंडित का निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक
निर्मला पंडित ( फोटो ट्विटर से ली गई है। )

नई दिल्ली, जेएनएन। Nirmala Pandit Passed Away: फ़िल्म इंडस्ट्री लगातार एक बाद एक कई बुरी ख़बरें सामने आ रही हैं। एक ओर फ़िल्म इंडस्ट्री कोरोना वायरस की मार झेल रही है, तो दूसरी ओर कई लोगों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब ख़बर है कि फ़िल्ममेकर और प्रोड्यूसर अशोक पंडित की मां का निधन हो गया है। निर्मला पंडित ने शनिवार को मुंबई स्थित अपने निवास पर आखिरी सांस ली। अशोक पंडित ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी।

loksabha election banner

अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा- बहुत दुःख के साथ सूचित कर रहा हूं कि हमारी प्यारी मां निर्मला पंडित ने 26 सितंबर, 2020 को 12: 37 पर मोक्ष की प्राप्ति की। उन्होंने अपनी शानदार ज़िंदगी जी। वह सुंदर दिल के साथ के एक अद्भुत महिला थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव जाति के पोषण के लिए समर्पित कर दिया। वह एक धार्मिक महिला थीं, जिन्होंने खुले दिल से सबका स्वागत किया।

इस दुःखद सूचना के अलावा कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए अशोक पंडित ने लोगों से एक अपील की। उन्होंने कहा कि इस मौजूदा महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने घरों पर रहें। वहीं से शांतिपूर्ण अंतिम यात्रा के लिए प्रार्थना करें। कृपया यात्रा ना करें और हमारी घर पर विजिट ना करें। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें। शुक्रिया!'

इस ख़बर के बाद बॉलीवुड से भी लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग निर्मला पंडित की अंतिम यात्रा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने ट्वीट करके अशोक पंडित के साथ संवेदना जताई और आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा स्वरूप रावल समेत कई लोग अशोक पंडित की दुख में शामिल हुए।

गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों अलविदा कह चुके हैं। इसमें इरफ़ान ख़ान से लेकर ऋषि कपूर जैसे नाम शामिल हैं। साल 2020 अभी तक इंडस्ट्री के लिए काफी ख़राब रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.