Exclusive पहलाज CBFC को निजी प्रोडक्शन हॉउस की तरह चलाते थे : अशोक पंडित
अशोक पंडित भी CBFC की कमिटी में सदस्य रह चुके है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने आरोप लगाया है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री सेंसर बोर्ड के प्रमुख रहे पहलाज निहलानी से आतंकित थी क्योंकि वह इसे निजी प्रोडक्शन हाउस की तरह चलाते थे। उनके जाने से राहत की सांस आई है।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जागरण डॉट कॉम से हुई खास बातचीत में बताया "उनमे 'मैं' आ गया था। पूरा बॉलीवुड उनसे आतंकित था। मधुर भंडारकर जैसे नेशनल अवॉर्ड विनर से सम्मानित निर्देशक को अपनी फिल्म 'इंदू सरकार' के लिए उन्होंने नाकों चने चबवा दिए। उनका जाना तय था। पूरी इंडस्ट्री में ख़ुशी की लहर है। वह अपने आगे किसी को कुछ भी नहीं समझते थे। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक उनका काम मात्र लोगों को आतंकित करना था।"
यह भी पढ़ें:पहलाज निहलानी के विवाद, 2 साल में इतनी बार
इस मौके पर अशोक पंडित ने हाल ही में सूचना व प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाली स्मृति ईरानी का भी धन्यवाद दिते हुए कहा कि उनका यह निर्णय स्वागत योग्य है। अशोक पंडित भी CBFC की कमिटी में सदस्य रह चुके है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया है।