विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, 'छुरी' दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा

Published: Sat, 12 Sep 2026 05:21 PM (GMT+05:30)

क्या आपको पता है कि आशा पारेख (Asha Parekh) को चीन का एक शख्स इतना चाहता था कि उन्हें छुरी दिखाकर ब्लैकमेल करता था।

आशा पारेख के पीछे पड़ा था चाइनीज फैन। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

आशा पारेख के पीछे पड़ा था चाइनीज फैन। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. आशा पारेख से शादी करना चाहता था चाइनीज फैन

  2. आशा पारेख को जेल से पोस्टकार्ड भेजता था फैन

  3. घर के बाहर छुरी दिखाकर डराता था चाइनीज आदमी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के फैंस की कमी नहीं होती है। फैंस अपने चहीते सितारों की एक झलक पाने के लिए हर हद पार कर देते हैं। एक बार तो एक फैन एक्ट्रेस के पीछे ही पड़ गया था और शादी की जिद्द करने लगा था।

यह अदाकारा थीं 60 और 70 दशक की मशहूर एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh)। अपने जमाने की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में गिनी जाने वालीं आशा पारेख 83 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। मगर क्या आपको पता है कि आशा से शादी करने के लिए एक फैन चीन से आया था।

आशा पारेख से शादी करना चाहता था चाइनीज फैन

चाइनीज फैन आशा पारेख से शादी करने की जिद्द पर अड़ गया था। इतना ही नहीं, उसने तो एक्ट्रेस के घर के बाहर डेरा ही डाल लिया था और ठान लिया था कि जब तक वह मानती नहीं, वह वहां से हिलेगा नहीं। खुद आशा पारेख ने कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में यह किस्सा शेयर किया था।

Asha Parekh

आशा पारेख के घर के बाहर रहने लगा था फैन

आशा पारेख ने बताया था, "एक चाइनीज आदमी आता था। वह आकर घर के दरवाजे के बाहर ही बैठ गया। वह बोला कि मैं यहां से जाऊंगा नहीं, मैं आशा पारेख से शादी करके ही जाऊंगा। वह हटे ही नहीं। वहां उसने अपना गद्दा लगा लिया। वहां रहने लगा। कुछ मछलियां जलाकर खाता था। पता नहीं क्या करता था।"

छुरी दिखाकर करता था ब्लैकमेल

आशा पारेख ने आगे बताया था, "जब लोग उससे कहते कि हटो तो वह छुरी निकालकर कहता कि वह हटेगा नहीं। जब उसने छुरी निकालने की बात कही तो मुझे डर लगने लगा। रात को लेट शूटिंग करके मैं कार में छिपकर घर आती थी।"

Asha Parekh Fan

जेल से भेजता था पोस्टकार्ड

आशा पारेख ने खुलासा किया कि यह सिलसिला करीब एक महीने तक चलता रहा था। फिर उन्होंने पुलिस कमिश्नर को फोन किया। इसके बाद उसे जेल भिजवाया गया। आशा ने बताया कि उसने जेल से उन्हें पोस्टकार्ड भेजा था कि प्लीज उन्हें बाहर निकालो। आशा ने बताया, "मैंने कहा कि जेल भी मैंने भेजा और निकालूं भी मैं। मैं पागल थोड़ी।"

यह भी पढ़ें- 60 साल पहले जापान में शूट हुई पहली हिंदी फिल्म, लता-रफी ने गाए कालजयी गीत; 'लव इन टोक्यो' की दास्तां

यह भी पढ़ें- 300 लड़कियों के बीच में फंसे थे Rajesh Khanna, 57 साल पहले Cult गाने की शूटिंग के दौरान का है दिलचस्प किस्सा