विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

65 साल पुराना Asha Bhosle का वो रोमांटिक गाना, प्रपोज करने के लिए है एकदम बेस्ट

Published: Sat, 11 Apr 2026 09:50 PM (IST)

आशा भोंसले का 65 साल पुराना गाना 'अभी ना जाओ छोड़कर' आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हमारे जीवन में गानों का एक विशेष स्थान रखा है। कुछ लोगों को गाने सुनकर अपने एक्स की याद आने लग जाती है। तो कुछ गाने सुनकर मोटिवेट होते हैं। हर किसी की जिंदगी में म्यूजिक का अलग-अलग महत्व है।

आशा भोंसले (Asha Bhosle) जी ने हर अंदाज के गाने गाए हैं। इसमें चुलबुले और नशीले गीतों से लेकर गंभीर गजलें, भजन और शास्त्रीय संगीत पर आधारित गाने भी उतनी ही कुशलता से गाए।

डिस्को के गानों को दी नई ऊंचाई

उन्होंने हिंदी सिनेमा में 'कैबरे' और 'डिस्को' गानों को एक नई ऊंचाई दी। उनके गाए "पिया तू अब तो आजा" और "दम मारो दम" जैसे गाने आज भी युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं।

Asha (6)

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का 45 साल पुराना गाना, 'अश्लील' बताकर गाने से किया मना; बाद में आशा ने गाया बना सुपरहिट

आशा का गाना सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचता था। उनके गानों में प्रेम, विरह, तड़प और मिलना-बिछुड़ना की भावनाएं इतने शुद्ध तरीके से की गई थीं कि आज की यंग जेनरेशन भी उनके गीतों को खूब पसंद करती थी। आज हम आपको आशा जी के ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

साल 1961 में आई थी फिल्म

हम बात कर रहे हैं आशा के 65 साल पुराने गाने अभी ना जाओ छोड़कर की जोकि फिल्म 'हम दोनों' का है। ये गाना देवानंद और साधना पर फिल्माया गया है। यह आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है और श्रोता इसे बार-बार सुनना चाहते हैं। मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने इस 4 मिनट 8 सेकंड लंबे गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है। इसका संगीत जयदेव ने तैयार किया है और बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे हैं। यह एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है जो जुदाई से पहले की मीठी भावनाओं को कोमल भावों से बयां करता है।

Asha (4)

इस गाने की खासियत यह है कि रिलीज होते ही यह घर-घर में लोकप्रिय हो गया। इसे रेडियो पर और सार्वजनिक समारोहों में खूब बजाया जाता है। इतने सालों बाद भी इसका आकर्षण कम नहीं हुआ है। यह गाना आज भी यूट्यूब, रेडियो, स्टेज शो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर सुना जाता है।

यह भी पढ़ें- 92 साल की Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुईं दिग्गज गायिका