विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अभी ना जाओ छोड़कर... ' Asha Bhosle के टॉप 10 वो सदाबहार नगमे जिन्होंने चुराया हमारा दिल

Published: Sun, 12 Apr 2026 03:00 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:29 PM (IST)

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके बेटे आनंद भोसले ने इसकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके बेटे आनंद भोसले ने आज यह जानकारी दी। गायिका को रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ब्रीच कैंडी अस्पताल ने एक बयान में कहा कि आशा भोसले ने आज ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फ्लियर की वजह से हुआ।


हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती गायिका के निधन पर कई प्रशंसक शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस मौके पर याद करते हैं आशा भोसले के कुछ लाजवाब गानों को जिन्हें सुनने पर कानों में रस घुल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle: 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

पिया तू अब तो आजा:

आशा भोसले ने इस जोशीले और दमदार गाने से कैबरे गानों को एक नया रूप दिया। उनकी मधुर आवाज ने इसे बॉलीवुड के इतिहास में अविस्मरणीय गाना बना दिया।

दिल चीज क्या है:

आशा भोसले ने इस भावपूर्ण गजल के माध्यम से एक नई शैली में पहचान बनाई। उनकी रिफाइंड सिंगिंग उनकी शास्त्रीय संगीत की महारत को उजागर करती है।

एक मैं और एक तू:

आशा भोसले ने इस चंचल ड्यूएट गीत में एक अलग ही आकर्षण और जीवंतता भर दी। उनकी ऊर्जा ने इसे और भी आकर्षक बना दिया।

हंगामा हो गया:

आशा भोसले ने इस गाने के जरिए एक मजेदार और ऊर्जा से भरपूर परफॉर्मेंस दी। उनकी आवाज इस गाने के मिजाज से पूरी तरह मेल खाती है।

रात बाकी बात बाकी:

अपनी डायनेमिक आवाज के जरिए आशा इस गाने से डिस्को वाइब्स लेकर आईं। ये गाना आज भी रेट्रो पार्टी फेवरेट है।

चुरा लिया है तुमने जो दिल को:

चुरा लिया है...आशा भोसले का सबसे यादगार रोमांटिक गीत है। उनकी आवाज ने इस गाने में एक अलग ही जादू भर दिया, जिससे यह सदाबहार गाना बन गया।

जवानी जानेमन:

आशा भोसले ने इस हिट गाने में एक स्टाइलिश और यंग जोश भरा अंदाज पेश किया और उनकी दमदार गायकी ने एक युग को परिभाषित किया।

प्यार करने वाले:

इस गाने के जरिए आशा भोसले ने डीप इमोशन्स को व्यक्त किया। इसमें रोमांस को ब्यूटीफुली कैप्चर किया गया है।

ये मेरा दिल:

इस गाने में आशा भोसले ने मोहक और दमदार प्रस्तुति दी। इस गाने को सुनने के बाद से एक अलग ही उर्जा आ जाती है।

दम मारो दम:

आशा भोसले ने अपनी अनूठी शैली से एक सदाबहार गीत को जन्म दिया। यह गीत विद्रोह और युवा संस्कृति का प्रतीक बन गया।

यह भी पढ़ें- कौन थे Asha Bhosle के पहले पति? लता दीदी से लड़कर की थी शादी; फिर उसी ने प्रेग्नेंसी में घर से निकाला