विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asha Bhosle Birthday: एक्टिंग भी कर चुकी हैं सिंगिंग महारथी आशा भोसले, इस रोल को निभाकर लूटी थी लाइमलाइट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 06 Sep 2023 07:59 PM (IST)

Asha Bhosle Birthday फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स की गिनती आशा भोसले के नाम के बिना अधूरी है। लंबे समय ...और पढ़ें

File Photo of Asha Bhosle. Photo Credit: Mid Day
File Photo of Asha Bhosle. Photo Credit: Mid Day

HighLights

  1. स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन हैं आशा भोसले
  2. 10 साल की उम्र में गाया पहला गाना
  3. एक्ट्रेस भी हैं आशा भोसले

नई दिल्ली, जेएनएन। Asha Bhosle Birthday: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) का नाम संगीत की दुनिया में बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। चकाचौंध भरी दुनिया में उन्होंने सात से ज्यादा दशक तक बेहतरीन और बेशुमार काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। नटखट और रोमांटिक हर अंदाज के गानों को गाकर आशा भोसले ने इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया।

आशा भोसले का 90वां जन्मदिन

आशा भोसले ने अपने करियर में लगभग 20 भाषाओं में 16 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उनका नाम सर्वाधिक स्‍टूडियो रिकॉर्डिंग के वजह से गिनीज बुक में भी दर्ज है। 8 सितंबर को फिल्म इंडस्ट्री की इस दिग्गज सिंगर का जन्मदिन हैं। इस दिन आशा भोषले 90 वर्ष की हो जाएंगी। हर कोई उन्हें सिंगर के तौर पर जानता है। मगर कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई है।

(Photo Credit: Asha Bhosle Instagram)

एक्ट्रेस भी हैं आशा भोसले

महाराष्ट्र के 'सांगली' जिले एक मराठी परिवार में जन्मीं आशा भोसले प्रसिद्ध गायक दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। लंबे समय से गाना गाने वालीं आशा भोसले ने 80 की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह बात है 2013 की। आशा भोसले ने मराठी फिल्म 'माई' (Mai) से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लोगों ने उन्हें इस फील्ड में काफी पसंद किया। उनकी एक्टिंग देख लोगों ने माना कि अच्छी सिंगर होने के साथ-साथ वह मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी भी हैं।

'माई' बनकर छायीं आशा भोसले

यह फिल्म बच्चों के बूढ़े पेरेंट्स को वृद्धाश्रम में छोड़ देने की कहानी है। फिल्म में आशा भोसले ने 'माई' का रोल प्ले किया था, जो अल्जाइमर से पीड़ित हैं और जिन्हें उनके बच्चे वृद्धाश्रम में रखने का फैसला करते हैं। आशा भोसले ने इस किरदार को जिस तरह से निभाया, उससे उन्हें पॉजिटिव रिस्पांस मिला। उनके बच्चों का रोल राम कपूर (Ram Kapoor) और पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) ने किया था।

(Photo Credit: Asha Bhosle Instagram)

10 साल की उम्र में गाया पहला गाना

'कहीं आग लगे लग जावे', 'किताबें बहुत सी', 'दिल तो पागल है' जैसे तमाम हिट गानों को अपनी आवाज देने वालीं आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में पहला गाना गाया था। यह सॉन्ग था मराठी फिल्म 'माझा बल' के लिए 'चला चला वन बाला'। हिंदी सिनेमा में उन्हें पहला ब्रेक 1948 में फिल्म चुनरिया के 'सावन आया' गाने से मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आशा भोसले ने अपने करियर में बर्मन संग कई गानों के लिए काम किया।