विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

79 की उम्र में Asha Bhosle ने किया था एक्टिंग में डेब्यू, इस फिल्म में नजर आई थीं दिग्गज गायिका

Published: Sun, 12 Apr 2026 04:09 PM (IST)

भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन गीत देने वाली Asha Bhosle ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने 79 की उम्र में एक फिल्म में लीड रोल किया था।

आशा भोसले ने आजमाया था एक्टिंग में हाथ

आशा भोसले ने आजमाया था एक्टिंग में हाथ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभी ना जाओ छोड़कर, दम मारो दम, मोनिका ओ माय डार्लिंग जैसे सदाबहार गाने बॉलीवुड को देने वाली आशा भोसले ने अभिनय में भी हाथ आजमाया था। सालों तक पर्दे पर दिखने वाले किरदारों को आवाज देने के साथ-साथ 79 की उम्र में आशा ने एक्टिंग में डेब्यू किया था।

इस फिल्म में किया था अभिनय

आशा भोसले ने 2013 की फिल्म 'माई' (Mai) में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्म 'माई' (2013) में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में आशा ताई की एक्टिंग को खूब सराहा गया।

asha (16)

यह भी पढ़ें- जब Asha Bhosle के 'नशीले' सुरों पर लगा था बैन, 54 साल पहले सरकार ने बोल्ड गाने पर लगाई थी रोक; खूब हुआ था हंगामा

'माई' एक हिंदी फैमिली ड्रामा (Family Drama) फिल्म है, इसमें आशा ताई ने अल्जाइमर से पीड़ित एक 65 साल की विधवा का किरदार निभाया है, जिसे उसके बेटे ने छोड़ दिया है। उसकी सबसे बड़ी बेटी (पद्मिनी कोल्हापुरे) परिवार के विरोध के बावजूद उसे अपने साथ रख लेती है। यह फिल्म उन माता-पिता के भावनात्मक संघर्षों पर केंद्रित है, जिन्हें उनके बच्चों ने छोड़ दिया है।

asha (15)

आशा भोसले का करियर

आशा भोसले को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में मान्यता मिली थी। सात दशकों तक चले अपने करियर में, जिसमें कई भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने शामिल हैं, वे अपनी जबरदस्त बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर थीं। उन्होंने कैबरे, पॉप, गजल और शास्त्रीय संगीत जैसी शैलियां शामिल हैं। उन्होंने दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता।

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Death News LIVE: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख; छलका बॉलीवुड का दर्द