Move to Jagran APP

Nysa Devgan की यह तस्वीरें नहीं देखी होंगी, बर्थडे पर मॉम काजोल ने पहली बार कीं शेयर

Nysa Devgan UNSEEN Photos नीसा का जन्म 20 अप्रैल 2003 में हुआ था। 2001 में इससे पहले काजोल का मिसकैरेज हुआ था। तभी काजोल की फ़िल्म कभी ख़ुशी कभी ग़म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 20 Apr 2020 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 10:05 PM (IST)
Nysa Devgan की यह तस्वीरें नहीं देखी होंगी, बर्थडे पर मॉम काजोल ने पहली बार कीं शेयर
Nysa Devgan की यह तस्वीरें नहीं देखी होंगी, बर्थडे पर मॉम काजोल ने पहली बार कीं शेयर

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन 20 अप्रैल को 17 साल की हो गयी हैं। नीसा के जीवन का अहम पड़ाव शुरू हो गया है। ऐसे में मॉम काजोल थोड़ा इमोशनल हो गयी हैं। उन्होंने नीसा के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

loksabha election banner

काजोल ने नीसा की पुरानी तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है और इसके साथ मैसेज लिखा है- लगभग एक वयस्क। 17 साल मगर मेरे दिल का ख़ास हिस्सा। दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत लड़की को जन्मदिन मुबारक। नीसा सिंगापुर में पढ़ती हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से उनका स्कूल बंद हो गया और वो मार्च के अंत में ही मुंबई लौटी हैं। 

 

View this post on Instagram

Almost an adult. All of 17 and part of my heart always. Happy birthday to the most beautiful girl in the world! #allgrownup #lovemybabygurl

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

इसके बाद काजोल और नीसा को कोविड 19 संक्रमण की अफ़वाह उड़ी, जिसका अजय देवगन ने सोशल मीडिया में खंडन भी किया था। अजय ने बताया था कि काजोल और नीसा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी सेहत से जुड़ी अफ़वाहें असत्य, आधारहीन और बेबुनियाद हैं।

नीसा का जन्म 20 अप्रैल 2003 में हुआ था। 2001 में इससे पहले काजोल का मिसकैरेज हुआ था। तभी काजोल की फ़िल्म कभी ख़ुशी कभी ग़म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद काजोल को एक और मिसकैरेज हुआ था। नीसा सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं और उनकी तस्वीरें काफ़ी पसंद की जाती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है, जिसका अजय देवगन ने समय-समय पर विरोध किया और बेटी के लिए स्टैंड लिया। 

नीसा ने धीरूभाई अम्बानी  स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। नीसा सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ़ साउथईस्ट एशिया में पढ़ रही हैं। नीसा को ट्रैवलिंग का काफ़ी शौक़ है और कॉमेडी फ़िल्में पसंद हैं। नीसा, अजय देवगन के काफ़ी क़रीब हैं और अजय भी नीसा के लिए डोटिंग डैड हैं। जब नीसा छोटी थीं, तब अजय देवगन उनके साथ टीवी पर टॉम एंड जैरी शो देखा करते थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.