विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Akela Kallu Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधे अरविंद, नए जोड़े को बधाई देने पहुंचे ​निरहुआ-आम्रपाली

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 27 Jan 2023 02:30 PM (IST)

Arvind Akela Kallu Wedding Photos आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू शादी के बाद 28 जनवरी को ...और पढ़ें

Photo Credit : Arvind Akela Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Arvind Akela Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Arvind Akela Kallu Wedding Photos: एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के हिट स्टार्स में से एक हैं। अरविंद ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अरविंद अकेला कल्लू शादी के बंधन में बंध गए हैं। अरविंद ने 26 जनवरी को बनारस में शादी की है। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी के बंधन में बंधे अरविंद अकेला कल्लू

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मंगेतर शिवानी पांडेय के साथ बनारस में सात फेरे लिए हैं। शादी में अरविंद और शिवानी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों को शादी के जोड़े में देखकर फैंस भी अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। लुक की बात करें तो शादी में अरविंद ने ​क्रीम कलर की शेरवानी पहनी और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। वहीं, शिवानी ने रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। उनके लहंगे में गोल्डन वर्क उसे और भी सुंदर बना रहा है।

शादी में शामिल हुए निरहुआ-आम्रपाली

अ​रविंद अकेला कल्लू और शिवानी पांडेय की शादी में भोजपुर इंडस्ट्री के कई सितारों शामिल हुए और नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस शादी में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाला यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे शामिल हुए थे। उनके अलावा शादी में निर्देशक नीरज रणधीर, चंदन उपाध्याय, एक्टर पदम सिंह, समर सिंह, रक्षा गुप्ता और आकांक्षा दुबे जैसे कई कलाकार वेडिंग फंक्शन में पहुंचे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी स्टार्स उनकी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

'शादी मुबारक' में आम्रपाली संग नजर आएंगे अरविंद

आपको बता दें कि हाल ही में आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'शादी मुबारक' का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा गया। ट्रेलर के जरिए दर्शकों को बताया गया है कि लाइफ में शिक्षा का कितना महत्व है।