विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jija Tohar Balle Balle: होली के रंग में रंगे अरविंद अकेला कल्लू, जीजा–साली की ठिठोली पर बेस्ड है ये गाना

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 08 Mar 2023 11:54 AM (IST)

इस गाने में आपको जीजा–साली की ठिठोली देखने को मिलेगा। ये गाना जीजा–साली की ठिठोली पर बेस्ड है जिसे लोग ...और पढ़ें

Photo Credit : Arvind Akela Kallu Jija Tohar Balle Balle Release Youtube Screenshot
Photo Credit : Arvind Akela Kallu Jija Tohar Balle Balle Release Youtube Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Holi 2023 Song Jija Tohar Balle Balle: होली लोकगीतों के बिना ये त्योहार पूरी तरह से अधूरा है। फाल्गुन महीना हो और होली गानों की बाहर ना आए, ये कैसे हो सकता है। ऐसे में भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'जीजा तोहर बल्ले बल्ले' धूम मचा रहा है। अरविंद का ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'जीजा तोहर बल्ले बल्ले' है। उनका ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है।

जीजा–साली की ठिठोली पर बेस्ड है ये गाना

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'जीजा तोहर बल्ले बल्ले' एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में आपको जीजा–साली की ठिठोली देखने को मिलेगा। ये गाना जीजा–साली की ठिठोली पर बेस्ड है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। होली के इस दमदार गाने में अरविंद अकेला कल्लू की जोया खान के साथ केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है। दोनों के ठुमके धमाकेदार हैं। इस गाने को कल्लू ने भोजपुरी के सबसे चर्चित आवाज शिल्पी राज के साथ मिलकर रिकॉर्ड किया है। इस गाने को लोग जमकर भी शेयर कर रहे हैं।

गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कही ये बात

'जीजा तोहर बल्ले बल्ले' गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि गाना मजेदार है और यह सबको पसंद आएगा। मुझे मेरे काम पर और अपने दर्शकों पर भरोसा है। आप इसे देख और एन्जॉय करेंगे। साथ ही भर – भर कर रिल्स बनाएं। यह आपका ही गाना है। तो देर किस बात की होली के रंगों में इस गाने के साथ डूबने के तैयारी कर लीजिए। अरविंद अकेला कल्लू के 'जीजा तोहर बल्ले बल्ले' गाने का लिरिक्स धर्म हिन्दुस्तानी और म्यूजिक साजन मिश्रा का है। इस गाने की परिकल्पना अरविंद मिश्रा ने की है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। प्रोडक्शन जय तिवारी का है।