Move to Jagran APP

Article 15 Box Office Collection Day 6: धमाल मचा रही आयुष्मान खुराना की फ़िल्म, 6 दिनों में कमाई का पहाड़

Article 15 Box Office Collection Day 6 आर्टिकल 15 के कलेक्शंस में बहुत अधिक गिरावट नहीं आ रही जो इस बात का संकेत है कि फ़िल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 11:45 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 11:45 AM (IST)
Article 15 Box Office Collection Day 6: धमाल मचा रही आयुष्मान खुराना की फ़िल्म, 6 दिनों में कमाई का पहाड़
Article 15 Box Office Collection Day 6: धमाल मचा रही आयुष्मान खुराना की फ़िल्म, 6 दिनों में कमाई का पहाड़

नई दिल्ली, जेएनएन। Article 15 Box Office Collection Day 6: धीरे-धीरे सही मगर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फ़िल्म आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफ़िस पर सधी हुई रफ़्तार से आगे बढ़ रही है, जिसके चलते रिलीज़ के 6 दिनों में फ़िल्म ने 30 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। 

loksabha election banner

ट्रेड सूत्रों के मुताबक़ि, बुधवार को आर्टिकल 15 ने 3.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसके साथ 6 दिनों का नेट कलेक्शन 31.16 करोड़ रुपये हो गया है। अगर वर्किंग वीक में आर्टिकल 15 के कलेक्शंस पर ग़ौर करें तो इनमें बहुत अधिक गिरावट नहीं आ रही, जो इस बात का संकेत है कि फ़िल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है और इसे देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। इस रफ़्तार के हिसाब से देखें तो यह तय है कि  फ़िल्म पहले हफ़्ते में 35 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी, जो इसकी लागत के हिसाब से बेहतरीन है। शाहिद कपूर की फ़िल्म कबीर सिंह की चुनौती के बावजूद आर्टिकल 15 का रेस में बने रहना मायने रखता है।

यह भी पढ़ें: 200 करोड़ की जुटाने के बाद विक्की कौशल का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे शाहिद कपूर

सोमवार को फ़िल्म ने 3.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं मंगलवार को आर्टिकल 15 ने 3.67 करोड़ रुपये जुटाये थे। अगर आयुष्मान खुराना की पिछली फ़िल्मों को देखें तो कुछ ऐसा ही ट्रेंड रहा है। फ़िल्म की ओपनिंग अमूमन सिंगल डिजिट में रहती है, मगर धीरे-धीरे फ़िल्म हिट हो जाती है। आर्टिकल 15 का यह पहला हफ़्ता चल रहा है। आर्टिकल 15, 28 जून को सिनेमाघरों में पहुंची। पहले दिन फ़िल्म ने 5.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये और रविवार को 7.77 करोड़ रुपये जुटा लिये, जिसके साथ ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म न 20.04 करोड़ रुपये जमा कर लिये थे।

अनुभव सिन्हा निर्देशित आर्टिकल 15 एक संजीदा फ़िल्म है, जो उत्तर प्रदेश में हुई दुष्कर्म की एक जघन्य घटना से प्रेरित है। फ़िल्म के ज़रिए समाज में जातिगत भेदभाव के मुद्दे को रेखांकित करती फ़िल्म में इस सिस्टम पर कड़ा प्रहार किया गया है।

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर की कमबैक फ़िल्म 'झूठा कहीं का' का ट्रेलर जारी, 40 साल पुरानी फ़िल्म से कनेक्शन

आर्टिकल 15 में आयुष्मान खुराना आईपीएस अफ़सर की भूमिका में हैं। विक्की डोनर से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले आयुष्मान पहली बार पुलिस ऑफ़िसर बने हैं और उनके काम की काफ़ी तारीफ़ हुई है। फ़िल्म में ईशा तलवार, शायोनी गुप्ता और कुमुद मिश्रा ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.