Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Article 15 Box Office Collection Day 15: Ayushmann khurrana की फिल्म का अब मुकाबला Hrithik Roshan की Super 30 से

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 13 Jul 2019 06:07 PM (IST)

    Article 15 Box Office Collection Day 15 Ayushmann khurrana की फिल्म का अब मुकाबला Hrithik Roshan की फिल्म Super 30 से हैंl ...और पढ़ें

    Hero Image
    Article 15 Box Office Collection Day 15: Ayushmann khurrana की फिल्म का अब मुकाबला Hrithik Roshan की Super 30 से

    नई दिल्ली, जेएनएन। Article 15 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना (Ayushmann khurrana) की फिल्म आर्टिकल 15 (Article 15) ने अपने रिलीज के तीसरे सप्ताह में शुक्रवार को कुल 1.25 करोड़ की कमाई की हैंl इसके साथ ही इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.68 करोड़ रुपए हो गया हैंl इस फिल्म के लिए आगे की डगर अब कठिन है क्योंकि हाल ही में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करने लगी हैंl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म की कमाई के बारे में बताते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा,’आर्टिकल 15 के तीसरे सप्ताह की शुरुआत सधी हुई हैंl फिल्म ने शुक्रवार को कुल 1.25 करोड़ रुपए का व्यापार कियाl अब तक इसकी कुल कमाई 53.68 करोड़ रुपए हो गए हैंl

    शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कर रही फिल्म आर्टिकल 15 को अब फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 से भी दो-दो हाथ करना पड़ेगाl इसके चलते फिल्म के लिए आगे की डगर और मुश्किल हो गई हैंl

    यह भी पढ़ें: Super 30 Box Office Collection Day 1: भा गया Hrithik Roshan का बिहारी अंदाज, पहले दिन कमाए इतने करोड़!

    वहीं बॉक्स ऑफिस पर अब भी फिल्म कबीर सिंह की धूम मची हुई है और फिल्म ने अभी हाल ही में 250 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू लिया हैंl आर्टिकल 15 की राह इसलिए भी मुश्किलों से भरी रही क्योंकि इसी दौरान क्रिकेट विश्व कप में भारत के कई अहम और दिलचस्प मुकाबले हुए जिनका सीधा असर इस फिल्म की कमाई पर पड़ा हैंl आयुष्यमान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 जातिवाद जैसे ज्वलंत विषय पर बात करती हैl