विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitin Desai Suicide: नितिन देसाई सुसाइड मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पत्नी नेहा ने लगाया गंभीर आरोप

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 05 Aug 2023 07:58 PM (IST)

Nitin Desai Suicide Case आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के सुसाइड ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। अब नितिन की ...और पढ़ें

Nitin Desai सुसाइड केस में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज। Photo- Instagram
Nitin Desai सुसाइड केस में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज। Photo- Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Nitin Desai Suicide Case: हिंदी सिनेमा के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) अब इस दुनिया में नहीं रहें। बुधवार को उन्होंने कर्जत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली थी। नितिन के निधन ने उनकी फैमिली और इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को झकझोरकर रख दिया था। अब नितिन की पत्नी नेहा देसाई (Neha Desai) ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

रायगढ़ पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। ये शिकायत नितिन की पत्नी नेहा देसाई (Neha Desai) के स्टेटमेंट के बाद दर्ज की गई है। एडलवाइस ग्रुप और कंपनी के अधिकारियों समेत पांच लोगों पर नितिन देसाई को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। 

क्यों नितिन देसाई ने की आत्महत्या?

नितिन देसाई की पत्नी ने उन पांच लोगों को उनके पति के सुसाइड का जिम्मेदार ठहराया है। नितिन की पत्नी नेहा देसाई ने शुक्रवार को रायगढ़ पुलिस के पास दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके पति को इस कंपनी द्वारा लिए गए कर्ज के संबंध में बार-बार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था और इसी की वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

नितिन की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर खालापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने कंपनी के एमडी को नोटिस भेजा है और उन्हें 8 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है।

नितिन देसाई पर था 252 करोड़ रुपये का कर्ज

संजय लीला भंसाली, आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर जैसे सितारों के साथ काम कर चुके नितिन देसाई के ऊपर करोड़ों का कर्ज था। उन्होंने 180 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जो ब्याज के साथ बढ़कर 252 करोड़ रुपये हो गया था। उनकी कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड भी दिवालिया घोषित कर दी गई थी।

बता दें कि नितिन देसाई ने सुसाइड से पहले 11 ऑडियो मैसेज भी रिकॉर्ड किए थे, जिसे जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भेजा है। फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।