यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arshad Warsi On Munna Bhai 3: अरशद वारसी ने किया खुलासा, क्यों नहीं बन रही 'मुन्नाभाई 3', पढ़ें पूरी खबर
Arshad Warsi On Munna Bhai 3 अरशद वारसी ने खुलासा किया कि मुन्नाभाई 3 के बनने की आशा बहुत कम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई में संजय दत्त के साथ नजर आए अरशद वारसी ने अब मुन्नाभाई 3 को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि यह फिल्म नहीं बन रही हैl उन्होंने मजाक में प्रशंसकों से यह भी कहा कि वह राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा को इसे बनाने के लिए धमकाएl संजय दत्त और अरशद वारसी ने मुन्नाभाई और सर्किट के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया थाl
दो हिट फिल्मों के बाद फिल्म के अगले भाग के लिए दर्शक बहुत उत्सुक थेl हालांकि अब या नहीं बन रही हैl अरशद वारसी ने हाल ही में खुलासा किया कि मुन्ना भाई 3 के बनने की आशा बहुत कम हैl साथ ही उन्होंने फैंस को मजाक में कहा कि वे राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा के घर जाए और उन्हें यह फिल्म बनाने के लिए धमकाएl
View this post on Instagram
अरशद वारसी ने इस बारे में कहा, 'कुछ भी नहीं हो रहा हैl मुझे लगता है, आप सभी को विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के घर जाना चाहिए और उन्हें धमकी देना चाहिए, ताकि वह इस फिल्म पर तेजी से काम करेंl' अरशद वारसी ने यह भी कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह काम करेगाl अब लंबा समय हो गया हैl राजकुमार हिरानी कुछ और कर रहे हैंl मुझे नहीं लगता, यह अब होगाl यह बहुत दुख की बात हैl'
View this post on Instagram
इस अवसर पर संजय दत्त के बारे में भी उन्होंने बतायाl अरशद कहते है, 'संजय दत्त कुछ समय पहले दुबई से वापस आए थे और मुझे मिलने के लिए बुलाया थाl' अरशद वारसी जल्द फिल्म दुर्गामती में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा भूमि पेडणेकर की अहम भूमिका हैl यह फिल्म 11 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैl अरशद वारसी बॉलीवुड कलाकार है और कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl अक्सर वह कॉमेडी करते नजर आते हैंl
