मां के साथ लंदन रवाना हुए अर्जुन रामपाल, शेयर की तस्वीरें
कल सुबह से सुर्ख़ियों में छाए अर्जुन रामपाल मां के साथ हुए लंदन रवाना!
मुंबई। इस साल जनवरी में अर्जुन रामपाल ने अपने फैन्स के साथ ट्वीटर पर एक गुड न्यूज़ शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी मां अब ठीक हो गई है। सालों से ब्रैस्ट कैंसर से लड़ रही उनकी मां ने ज़िन्दगी की बड़ी जीत हासिल की है। अर्जुन अपनी मां के काफ़ी करीब है और हाल ही में वो अपनी मां के साथ लंदन रवाना हुए हैं।
अर्जुन ने अपनी मां के साथ अपनी तस्वीर इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और अपने फैन्स को बताया है कि वो लंदन जा रहे हैं। वैसे, अर्जुन कल सुबह से सुर्ख़ियों में छाए हुए है और वजह है अपने फैन को चोट पहुंचाना।
ये भी पढ़ें- युवक को ज़ख़्मी करने के मामले में अर्जुन रामपाल की प्रतिक्रिया, हमले से इंकार
जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि रविवार तड़के अर्जुन के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस में शिकायत की गई कि उन्होंने एक फाइव स्टार होटल में डीजे प्ले करते समय एक युवक को ज़ख़्मी कर दिया। शोभित नाम के शिकायतकर्ता का कहना है कि जब अपने एक दोस्त के साथ डांस फ्लोर पर डांस कर रहा था तो डीजे चला रहे अर्जुन ने डांस फ्लोर की तरफ कैमरे की फ्लैश लाइट फैंकी, जो उसके सिर पर लगी और उसे गहरी चोट आई। इस मामले में अर्जुन के ख़िलाफ़ पुलिस ने शिकायत दर्ज़ करके जांच शुरू कर दी। हालांकि, अर्जुन ने इस खबर को ग़लत बताते हुए ट्वीट किया और लिखा, "सुबह उठा तो एक फ़ैन पर हमला करने के कई संदेश मिले। लोग ऐसी ख़बरें कहां से बनाते हैं। किसी पर हमला नहीं किया।"