Move to Jagran APP

अर्जुन रामपाल ने शेयर की मॉडलिंग के दिनों की Shirtless Photo, यूजर्स बोले- 'आग लगा दी'

हाल ही में एक बार फिर से अर्जुन रामपाल ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर देखते ही देखते जमकर वायरल हो गई। अर्जुन के प्रशंसक उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 12:25 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 12:25 PM (IST)
अर्जुन रामपाल ने शेयर की मॉडलिंग के दिनों की Shirtless Photo, यूजर्स बोले- 'आग लगा दी'
अर्जुन रामपाल की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल सोसल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने पुराने दिनों को याद करते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर से अर्जुन रामपाल ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर देखते ही देखते जमकर वायरल हो गई। अर्जुन के प्रशंसक उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

दरअसल अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारकि इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर के अर्जुन के मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर हैं। जिसमें अभिनेता शर्टलेस होकर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'पुरानी या पुरानी से भी पुरानी कुछ दशक पहले की।' इसके साथ उन्होंने #modellingdays हैशटैग भी लगाया है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun (@rampal72)

अर्जुन रामपाल की ये तस्वीर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर अर्जुन रामपाल की तारीफ कर रहे हैं। कई उनके प्रशंसक इस तस्वीर में उनकी पर्सनालिटी की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग अर्जुन रामपाल को बेहद हॉट बता रहे हैं। वहीं लोग इमोजी का इस्तेमाल कर भी अर्जुन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन रामपाल ने बीते महीने फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी की है। इसकी जानकारी अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए दी थी। अर्जुन ने जो तस्वीरें शेयर की थीं उसमें उनके साथ फिल्म के क्रू मेंबर, स्टाफ और फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री कंगना रनोट भी नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने फिल्म से जुड़े भी लोगों का आभार जताते हुए धन्यवाद किया था और एक्ट्रेस कंगना रनोट से सेट का फोटो शेयर करने के लिए पोस्ट शेयर कर माफी भी मांगी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.