PHOTO: अर्जुन रामपाल के इस अंदाज को देख हो जाएंगे उनके 'फैन'
फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉकऑन 2' से अर्जुन रामपाल का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वो रॉकस्टार लग रहे हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये फोटो शेयर की है।
मुंबई(मिड-डे)। 'रॉकऑन' की सफलता के बाद फरहान अख्तर इस फिल्म का सीक्वल बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। खास बात है फिल्म में अर्जुन रामपाल का लुक, जोकि सामने आ गया है। हाथ में गिटार लिए, आंखों में काला चश्मा लगाए वो एकदम रॉकस्टार लग रहे हैं। अर्जुन ने फिल्म से अपना ये पहला लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
जेल से आने के बाद काम पर लौटे संजय दत्त, फेस किया कैमरा
अर्जुन के इस लुक को देखर आप भी इनके फैन हो जाएंगे, हालांकि इस फिल्म में वो किस रोल में नजर आएंगे इस बात का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अर्जुन का किरदार संगीत के इर्द-गिर्द घूमता नजर आएगा।
देखिए, 'हाउसफुल 3' की टीम कहां कर रही है डिनर पार्टी
फिल्म को प्रोड्यूसर कर रहे फरहान अख्तर भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। इसके अलावा प्राची देसाई, श्रद्धा कपूर, पूरब कोहली भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।श्रद्धा फिल्म में अभिनय के साथ कई गानों में अपनी आवाज भी देती नजर आएंगी। यह एक इंडियन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शुजात सौदागर कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट 11 नवंम्बर है।