अर्जुन ने मां को लेकर लिखा इमोशनल मैसेज, बताया सक्सेसफुल फाइटर
अंतिम विदाई के मौके पर कई फिल्मी सितारे और अर्जुन के परिवार के करीबी मौजूद थे।
मुंबई। बॉलीवुड से रविवार को दुखद खबर आई कि प्रसिद्ध अभिनेता अर्जुन रामपाल की मां का निधन हो गया। अर्जुन रामपाल की मां ग्लेन रामपाल की अंतिम विदाई में कई सितारे पहुंचे। अर्जुन अपनी मां को लेकर ट्विटर पर पोस्ट करते रहे हैं। मां को लेकर एक बार फिर उन्होंने एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी मां को फाइटर बताया है।
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि, बहुत समय तक मेरी मां ने कैंसर से सफल लड़ाई लड़ी। उन्होंने 27 अक्टूबर को आखिरी सांसे ली। इस समय मुझे बस इतना पता है कि मुझे कई लोगों को धन्यवाद करना है जिन्होंने उन्हें और ज्यादा जीने के लिए साथ दिया। धन्यवाद।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यह किड, तो यह है माजरा
आपको बता दें कि, अर्जुन रामपाल की मां ग्लेन रामपाल ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। कुछ महीने पहले अर्जुन ने मां को लेकर ट्विट किया था। अंतिम विदाई के मौके पर कई फिल्मी सितारे और अर्जुन के परिवार के करीबी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: पद्मावत के बाद भंसाली बेक़रार, क्या अब करेंगे चाकू से वार