Move to Jagran APP

अर्जुन रामपाल ने शेयर की बेटे के साथ तस्वीरें, आरिक की क्यूटनेस के कायल हुए फैंस

अर्जुन रामपाल ने बीते दिन 18 जुलाई को बेटे आरिक का दूसरा जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके तमाम फैंस और दोस्तों ने आरिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं अब अर्जुन ने बेटे के साथ प्यारी सी कैंडिड तस्वीर शेयर करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 08:49 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 08:49 PM (IST)
अर्जुन रामपाल ने शेयर की बेटे के साथ तस्वीरें, आरिक की क्यूटनेस के कायल हुए फैंस
बेटे आरिक और गैब्रिएला के साथ अर्जुन रामपाल, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। पहले अर्जुन अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहे, इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी को लेकर। वहीं गैब्रिएला से अर्जुन को एक बेटा है आरिक। अर्जुन और गैब्रिएला के बेटे आरिक अब आरिक दो साल के हो गए हैं। हाल ही में अर्जुन ने आरिक की एक कैंडिड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

loksabha election banner

अर्जुन रामपाल ने बीते दिन 18 जुलाई को बेटे आरिक का दूसरा जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके तमाम फैंस और दोस्तों ने आरिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही आशीर्वाद भी दिया। वहीं अब अर्जुन ने बेटे के साथ प्यारी सी कैंडिड तस्वीर शेयर करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है। इस तस्वीर में सभी लोग आरिक की क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं।

अर्जुन ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें अर्जुन का चेहरा नहीं दिख रहा। लेकिन आरिक के क्यूट एक्सप्रेशंस नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि दोनों बाप बेटे मिलकर केक काट रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में अर्जुन ने आरिक की तरफ से लिखा, 'आप सभी का शुक्रिया मेरे जन्मदिन पर मुझे शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए।' इस तस्वीर पर सभी लोग आरिक की क्यूटनेस के कायल हो रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun (@rampal72)

वहीं बीते दिन भी अर्जुन रामपाल ने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में आरिक बहुत प्यारे लग रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर कर अर्जुन ने लिखा था, 'मेरा प्यारा बेटा। तुम आज 2 साल के हो गए हो और हम परिवार के रूप में आपके बेहद शुक्रगुजार हैं हमारे जीवन में आनंद और प्यार लाने के लिए। दूसरा जन्मदिन मुबारक हो आरिक।' इन तस्वीरों में भी आरिक को देखकर फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun (@rampal72)

बता दें कि अर्जुन रामपाल इन दिनों काम में व्यस्त हैं हालांकि इस बीच वो अपने परिवार के साथ भी पूरा समय बिताते हुए नजर आते हैं। हालांकि इस समय अर्जुन रामपाल बुडापेस्ट में कंगना रनोट के साथ फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग करने में व्यस्त नजर थे। हालांकि अब इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.