यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arjun Rampal से बिना शादी किए दूसरी बार गर्भवती होने पर ट्रोल हुईं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, दिया ये जवाब
Arjun Rampal Girlfriend Gabriella Demetriades अर्जुन रामपाल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। अब उनकी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Rampal Girlfriend Gabriella Demetriades: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने हाल ही में दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी दी है। वह अर्जुन रामपाल के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। गैब्रिएला ने हाल ही में एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर गर्भवती होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा है, "क्या यह सच है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।" कई लोगों ने उनकी फोटोज पर बधाई वाले संदेश पोस्ट किए हैं।
कौन हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स?
इसके पहले गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "अभी क्या फोटो शेयर करें।" तस्वीरों में गैब्रिएला काफी खूबसूरत लग रही है। वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई है। उन्होंने बेज प्रिंटेड कॉटन शर्ट और पैंट पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट पहन रखी है। उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं और गॉगल लगा रखा है। दूसरी तस्वीर में एक बाथरूम सेल्फी ली गई है। इसमें उनका बेटा और खाने की चीजें नजर आ रही है।
View this post on Instagram
क्यों ट्रोल हो रही हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स?
एक यूजर ने गैब्रिएला डिमेट्रेड्स को बिना शादी किए गर्भवती होने पर ट्रोल किया है। उसने लिखा है, "आप शादी कब करोगे। आप भारत में रहती हैं, जहां पैदा हुई है वहां नहीं। आप लोग युवाओं की मानसिकता को खराब कर रही हैं।" इस पर उन्होंने लिखा है, "जी हां, यहां खूबसूरत आत्मा को जन्म देने से मेन्टैलिटी खराब होती है ,ना की छोटी-छोटी बातें करने वालों से।" कई लोगों ने उनके पक्ष में उत्तर लिखा है।
View this post on Instagram
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स के बेटे का नाम क्या है?
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स को 2019 में एक बेटा हुआ था। उन्होंने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा है। वहीं, अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से तलाक ले लिया है। उनसे उन्हें दो बेटियां हैं। अर्जुन रामपाल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती हैं। गैब्रिएला डिमेट्रेड्स मॉडल और एक्ट्रेस है। अर्जुन रामपाल ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है।
View this post on Instagram
