अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी के बीच क्या चल रहा, तस्वीरें देख समझ जाएंगे आप
अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के रिश्ते में भी दरार पड़ने और उनके तलाक लेने की चर्चा थी। दोनों की दो बेटियां हैं, जो इतनी बड़ी हो गई हैं।
मुंबई (जेएनएन)। इस साल कई बॉलीवुड कपल के अलग होने की खबर सामने आ चुकी है। अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के रिश्ते में भी दरार पड़ने और उनके तलाक लेने की चर्चा थी। मगर वो कहते हैं ना, तस्वीरें हजार शब्द बयां करती हैं और ऐसा ही इन दोनों केस में भी लग रहा है। दोनों हाल ही में अपनी फैमिली के साथ डिनर डेट एंज्वॉय करते नजर आए और उन्हें देखकर बिल्कुल साफ लगा कि सब कुछ सही चल रहा है।
अर्जुन रामपाल के इस अंदाज को देख हो जाएंगे उनके 'फैन'
अर्जुन और मेहर बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से डिनर कर बाहर निकल रहे थे। तभी कैमरे में कैद हो गए। दोनों की दो प्यारी बेटियां हैं, जिनका नाम है माहिका और मायरा।
हालांकि दूसरे स्टार्स के बच्चों की तरह अर्जुन की बेटियां सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं। जबकि शाहरुख खान, सैफ अली खान जैसे स्टार्स के बच्चे तो खूब छाए हुए हैं।
संजय दत्त की पत्नी ने पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, देखकर लोग रह गए दंग
इस डिनर डेट पर अर्जुन की मां भी साथ थीं, जो कुछ दिनों पहले ही मुंबई आई हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में लिखा था कि उनकी बहादुर मां स्वस्थ होकर न्यूयॉर्क से मुंबई आ गईं। उन्होंने साहसिक तरीके से कैंसर से लड़ाई लड़ी। तो ये है अर्जुन की प्यारी फैमिली और कामना करते हैंं कि ये यूं ही साथ-साथ हंसते-मुस्कुराते रहें। अर्जुन के फैंस भी यही चाहेंगे।