मुंबई। Arjun Rampal Third Time Father बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल तीसरी बार पापा बनने वाले हैं। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades की प्रेग्नेंसी का एलान इंस्टाग्राम पर किया है। ख़ास बात यह है कि अर्जुन और गैब्रिएला की अभी शादी नहीं हुई है। पत्नी मेहर जेसिया से तलाक़ के बाद अर्जुन गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं।
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर यह धमाकेदार ख़बर साझा करते हुए लिखा है- ''तुम्हें पाना और फिर नई शुरुआत किसी वरदान की तरह है। इस बेबी के लिए शुक्रिया बेबी।'' तस्वीर को ब्लैक एंड व्हाइट टोन दिया गया है। अर्जुन और गैब्रिएला एक-दूसरे में डूबे हुए नज़र आ रहे हैं, जो रिलेशनशिप की इंटेसिटी बता रहा है। गैब्रिएला का बेबी बंप भी तस्वीर में साफ़ नज़र आ रहा है। अर्जुन के इस फोटो को शेयर करते ही उन्हें मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
View this post on Instagram
Blessed to have you and start all over again....thank you baby for this baby 👶🏽
गैब्रिएला 32 साल की हैं, जबकि अर्जुन 46 साल के हो चुके हैं। गैब्रिएला साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं और एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में गैब्रिएला को दर्शकों ने सोनाली केबिल में देखा होगा। गैब्रिएला ने मिस इंडियन प्रीमियर लीग बॉलीवुड 2009 में भाग लिया था और वो FHM की 100 Sexiest Women In The World की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।
मिस आईपीएल बॉलीवुड बनने के बाद उन्हें काफ़ी शोहरत मिली थी और उन्होंने डेक्कन चार्जर्स को रिप्रेज़ेंट किया था। वहीं अर्जुन वेब सीरीज़ द फाइनल कॉल में नज़र आये हैं। शादी से पहले बच्चे का एलान अर्जुन रामपाल का काफ़ी बोल्ड स्टेप माना जा रहा है। वो पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं, जिसने शादी से पहले बेबी का एलान किया है।
View this post on Instagram
बताते चलें कि अर्जुन और गैब्रिएला अभी शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। दोनों सालभर से रिलेशनशिप में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं। अर्जुन ने अपनी पत्नी मेहर को पिछले साल मई में ही तलाक़ दिया था। दोनों की शादी 20 साल चली थी। मेहर से अर्जुन के दो बेटियां मायरा और माहिका हैं।
View this post on Instagram
All grown up this love of mine ♥️ love you @mahikaarampal #daddysgirl
अर्जुन की बड़ी बेटी माहिका 17 साल की हैं, जबकि छोटी बेटी मायरा 14 की हैं। अर्जुन भी अब सैफ़ अली ख़ान, शाह रुख़ ख़ान और आमिर ख़ान जैसे सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट में शामिल हो गये हैं, जिन्होंने कई साल बाद तीसरे बच्चे की प्लानिंग की।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप