..तो यूं आई अर्जुन रामपाल और शाहरुख के बीच दूरियां
बॉलीवुड में यह बहुत ही आम बात हो गई हैं कि कभी एक दांत से रोटी तोड़ने वाले दोस्तों के बीच किसी न किसी वजह से कभी न कभी दरार आ ही जाती है। सलमान और शाहरुख दोनों इस बात की मिसाल कायम करते हैं। वैसे ही अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान जो कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे,वहीं दोनों के बीच आज कोई बातचीत नहीं हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड में यह बहुत ही आम बात हो गई हैं कि कभी एक दांत से रोटी तोड़ने वाले दोस्तों के बीच किसी न किसी वजह से कभी न कभी दरार आ ही जाती है। सलमान और शाहरुख दोनों इस बात की मिसाल कायम करते हैं। वैसे ही अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान जो कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, वहीं दोनों के बीच आज कोई बातचीत नहीं हैं। हालांकि दोनों की धर्म पत्नियां एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों के रिश्ते की हालिया तस्वीर तब सामने आई जब शाहरुख ने 29 नवंबर को होने वाली अर्जुन रामपाल की जन्मदिन की पार्टी में जाने से साफ मना कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मेहर जेसिया ने अर्जुन रामपाल के 40 वें जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन करने का फैसला किया है और शाहरुख ने पार्टी में शरीक होने से मना कर दिया। हालांकि शाहरुख की पत्नी गौरी खान जेसिया की अच्छी दोस्त हैं और पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण मेहमान भी हैं।
दोनों के बीच में आई इस दरार का कोई खास कारण नहीं दिख रहा हैं, लेकिन निजी कुछ मामलों की वजह से दोनों के बीच यह दूरियां आई हैं। अर्जुन की पार्टी में जो शाहरुख के करीबी हैं उनमें से कई हस्तियां नहीं आ रही हैं। जैसे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। वहीं ऋतिक रोशन इस पार्टी में आ रहे हैं।
अर्जुन रामपाल की जन्मदिन की इस पार्टी में अधिकतर बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां शामिल होंगी। अर्जुन रामपाल से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस पार्टी के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। यह सब उनकी पत्नी कर रही हैं। उन्हें कुछ नहीं पता कि पार्टी में कौन आ रहा हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर