कोर्ट से मिला अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया को तलाक, जानें 21 साल बाद क्यों टूटा रिश्ता
फैमिली कोर्ट से अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिका को तलाक मिल गया है। इस तरह 21 साल बाद उनका रिश्ता आधिकारिक रूप से टूट गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। फैमिली कोर्ट से अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया को तलाक मिल गया है। इस तरह 21 साल बाद उनका रिश्ता आधिकारिक रूप से टूट गया। फैमिली कोर्ट ने मंगलवार को अर्जुन और मेहर की आपसी सहमति के बाद तलाक दिया है। मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बांद्रा फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया है। अर्जुन और मेहर ने 30 अप्रैल 2019 को अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी थी। 6 महीने बाद उन्हें तलाक मिल गया है। अर्जुन की दोनों बेटियां माहिका और मायरा अपनी मां मेहर जेसिया के साथ रहेंगी।
2011 से आ रहीं खटास की खबरें
अर्जुन रामपाल ने 1998 में उस समय की सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। शादी के 20 साल बाद 28 मई 2018 को दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। दंपति के बीच 2011 से ही अनबन की खबरें आ रही हैं। 2018 में उन्होंने अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके बाद अर्जुन किराए के घर में शिफ्ट हो गए।
अलग होने से पहले क्या कहा
अर्जुन और मेहर ने अलगाव की घोषणा के वक्त एक संयुक्त स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 20 साल की खूबसूरत जर्नी के बाद और अच्छी यादों के बाद अब अलग-अलग रास्ते तय करने का निर्णय लिया है। हमने महसूस किया है कि हम दोनों को अलग मंजिल की तरफ जाना है। हम दोनों हमेशा साथ में अच्छे रहे हैं और आगे भी हम एक दूसरे को सपोर्ट करते रहेंगे लेकिन अब एक नई जर्नी के साथ l हम हमेशा जरूरत पड़ने पर अब भी एक दूसरे के साथ रहेंगे l
When you wake up to this, you know you are blessed. #Maldives #anantaraveli #thelife
अर्जुन की गर्लफ्रेंड ने दिया है बेटे को जन्म
अब अर्जुन रामपाल के गर्लफ्रेंड गैब्रएला संग शादी करने की भी अटकलें हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला ने बेटे अरिक को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल पार्टी में हुई थी। कुछ साल बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।