Exclusive: मुबारकां... अर्जुन कपूर की बहन को भी पसंद हैं आथिया शेट्टी
आथिया भी अपने परिवार वालों से बहुत क्लोज़ हैं और यही बात अंजुला को काफी अच्छी लग रही है। हाल ही में दोनों की हैंगआउट करती एक तस्वीर भी सामने आयी थी।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन कपूर और आथिया शेट्टी के बीच नज़दीकियों की खबर पिछले दिनों खूब आयी थीं।हालांकि दोनों ने फ्रेंडस ओनली वाला स्टेटस ही बरकरार रखा है। लेकिन अब नयी खबर यह आ रही है कि इन दिनों आथिया सिर्फ अर्जुन की ही नहीं, बल्कि उनके करीबियों की भी काफी फेवरिट बन गयी हैं।
करीबी सूत्रों ने बताया है कि अर्जुन की बहन अंशुला आथिया के साथ वक्त बिताना बेहद पसंद कर रही हैं। दोनों में काफी अच्छी बांडिंग हो गयी है। हाल ही में दोनों ने साथ-साथ शॉपिंग भी की है। शॉपिंग के दौरान भी अंशुला आथिया से टिप्स लेती नजर आयी हैं। यही नहीं, शॉपिंग के अलावा दोनों नाइट आउट भी कर रही हैं। इन दिनों चूंकि आथिया के पास फैशन की काफी अच्छी समझ है और उन्होंने कई ब्रांड भी एंडॉर्स किए हैं तो अंशुला को वे काफी टिप्स दे रही हैं और अंशुला की आथिया की पसंद के अनुसार ही इन दिनों अपने आउटफिट की शॉपिंग कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: पहली तिमाही में बॉक्स ऑफ़िस बेहाल, आधी से ज़्यादा फ़िल्में रहीं फ्लॉप
खबर यह भी है कि अंशुला मेकअप टिप्स भी इन दिनों आथिया से ही ले रही हैं, जबकि अंशुलाला को बॉलीवुड में अर्जुन कपूर की और किसी भी को-स्टार के साथ इतना हैंगआउट करते नहीं देखा गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आथिया के साथ वह काफी कंर्फेटबल हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि आथिया भी बॉलीवुड माहौल में पली-बढ़ी होने के बावूजद काफी घरेलू हैं और रिश्तों को बहुत अहमियत देती हैं।
ये भी पढ़ें: पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर नाम शबाना के बेबी स्टेप्स, अक्षय ने थामा हाथ
आथिया भी अपने परिवार वालों से बहुत क्लोज़ हैं और यही बात अंशुला को काफी अच्छी लग रही है। हाल ही में दोनों की हैंगआउट करती एक तस्वीर भी सामने आयी थी। आथिया अर्जुन कपूर के साथ मुबारकां में काम कर रही हैं।