अब सलमान ख़ान की 'नो एंट्री', क्योंकि अर्जुन कपूर कर रहे हैं यह काम
हां, अब इस फ़िल्म में अर्जुन का नाम भी जुड़ गया है और वो भी सलमान की जगह।
मुंबई। साल 2005 में डायरेक्टर अनीस बाज़मी ने सलमान ख़ान, फरदीन ख़ान, अनिल कपूर, लारा दत्ता और बिपाशा बसु के साथ कॉमेडी फ़िल्म 'नो एंट्री' बनाई थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। फ़िल्म की स्टोरी और कॉमेडी टाइमिंग ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। कुछ सालों बाद फ़िल्ममेकर्स ने इस फ़िल्म की सिक्वल की भी घोषणा की थी जिसका टाइटल था, 'नो एंट्री में एंट्री'!
और अब एक बार फिर यह फ़िल्म सुर्खियां बटोर रही हैं और इस बार वजह है अर्जुन कपूर! हां, अब इस फ़िल्म में अर्जुन का नाम भी जुड़ गया है और वो भी सलमान की जगह। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन ने इस सिक्वल का हिस्सा होने की ख़बर पर मुहर लगाई है। जब सालों पहले अनीस ने इस फ़िल्म की सिक्वल की घोषणा की थी तो कहा था कि सलमान बेहतरीन एक्टर हैं और वो उनके साथ ही इस सिक्वल पर काम करना चाहते हैं। लेकिन, अगर सलमान इस फ़िल्म में नहीं होंगे, हम तब भी यह फ़िल्म बनाएंगे। नए एक्टर की तलाश करेंगे और उस हिसाब से स्टोरी लाइन को भी एडजस्ट किया जाएगा। मगर, फ़िल्म की सिक्वल का बनना तय है।
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने ख़ुद शेयर की अपनी शादी की तारीख़, रणवीर सिंह इस दिन बनेंगे दूल्हा
अर्जुन ने अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा बात नहीं की लेकिन, ख़बरों की माने तो फ़िल्म की कास्टिंग में अभी काफी बदलाव आने वाले हैं। फरदीन के रोल के लिए भी नए एक्टर की तलाश जारी है, वहीं अभिनेत्रियों की कास्टिंग पर भी बातें चल रही हैं। सिर्फ अनिल कपूर और अर्जुन अब तक 'नो एंट्री में एंट्री' के लिए कन्फर्म है। खा तो यह भी जा रहा है कि मेकर्स के ज़हन में सलमान की जगह अक्षय कुमार और अर्जुन पहले से ही थे।
इस फ़िल्म को अर्जुन के पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस करेंगे जिन्होंने 'नो एंट्री' भी प्रोड्यूस की थी। कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल सितम्बर में शुरू होगी और फ़िल्म 2020 में रिलीज़ की जाएगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि 'नो एंट्री' 2002 की तमिल भाषी फ़िल्म 'चार्लिन चैपलिन' की ऑफिशियल रीमेक है।
यह भी देखें: मौनी रॉय का ये अंदाज देखकर रह जाएंगे दंग
:
यह भी पढ़ें: Box Office पर आयुष्मान खुराना का तहलका, 'बधाई हो' ने 5 दिनों में कर ली 'अंधाधुन' कमाई
बताते चलें कि सलमान और अर्जुन इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। सलमान के हाथ में टीवी जगत के चर्चित शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 की कमान है और इसके अलावा वो अली अब्बास ज़फर की फ़िल्म 'भारत' की शूटिंग भी कर रहे हैं जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ, तब्बू और दिशा पाटनी भी हैं। वहीं, अर्जुन फिलहाल परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फ़िल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को प्रमोट कर रहे हैं। इसके बाद वो परिणीति के साथ ही फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फ़रार' में भी नज़र आएंगे।
वैसे, अर्जुन इन दिनों सलमान के भाई अरबाज़ ख़ान की एक्स वाइफ मलाइका अरोरा के साथ भी काफी घुलते मिलते नज़र आ रहे हैं। इनके बीच दोस्ती और बॉन्डिंग की ख़बरें आए दिन आती रहती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का तो यह भी कहना है कि अरबाज़ और मलाइका के बीच तलाक की वजह भी अर्जुन ही हैं।