Move to Jagran APP

30 साल के हुए बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज 30 साल के हो गए हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। अनिल कपूर और संजय कपूर के भतीजे अर्जुन ने 2012 में आई फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में कदम

By Monika SharmaEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2015 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2015 09:42 AM (IST)
30 साल के हुए बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर

मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज 30 साल के हो गए हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। अनिल कपूर और संजय कपूर के भतीजे अर्जुन ने 2012 में आई फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

loksabha election banner

देखें, 'बजरंगी भाईजान' का नया गाना 'भर दो झोली' हुआ रिलीज

अर्जुन की पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही उनकी मां मोना शौरी का 25 मार्च 2012 को निधन हो गया था। अर्जुन अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। उनकी एक छोटी बहन अंशुला कपूर भी हैं जो फिलहाल गूगल इंडिया के साथ काम कर रही हैं।

श्रीदेवी अर्जुन की सौतेली मां और बोनी कपूर की दूसरी पत्नी हैं।

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन काफी मोटे थे और उनका वजन करीब 140 किलो हुआ करता था। हालांकि सलमान खान ने उनकी काफी मदद की और उन्हें फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया। सलमान की मदद से ही अर्जुन ने अपनी बॉडी पर काम किया और फिल्मों में धमाकेदार एंट्री मारी।

अपनी डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' की सक्सेस के बाद वो नजर आए 2013 में आई फिल्म 'औरंगजेब' में। अर्जुन ने इस फिल्म में डबल रोल किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

इसके बाद अर्जुन 2014 में 'गुंडे' और '2 स्टेट्स' में नजर आए। 'गुंडे' को सफलता हासिल नहीं हो सकी लेकिन '2 स्टेट्स' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

इसके बाद वो 2014 में 'फाइंडिंग फैनी' और 2015 में 'तेवर' में दिखे। इस दौरान उनका नाम उनकी को-स्टार्स आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा से भी जोड़ा गया।

अर्जुन अब आर बाल्कि की फिल्म में करीना कपूर के ऑपोजिट नजर आएंगे।

स्वरा भास्कर को मिला इटालियन फिल्म का ऑफर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.