Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर के 12वें मिशन की शुरुआत

राज कुमार गुप्ता इससे पहले फिल्म रेड और नो वन किल्ड जेसिका को डायरेक्ट कर चुके हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 09:04 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 09:10 PM (IST)
अर्जुन कपूर के 12वें मिशन की शुरुआत
अर्जुन कपूर के 12वें मिशन की शुरुआत

मुंबई। अजय देवगन के साथ रेड बनाने के बाद राजकुमार गुप्ता ने एक और नयी फिल्म की घोषणा कुछ दिनों पहले की थी। उन्होंने बताया था कि, अर्जुन कपूर के साथ वे इंडियाज़ मोस्ट वांटेड बनाने जा रहे हैं। नई खबर यह है कि, इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो गई है। 

loksabha election banner

फॉक्स स्टार स्टूडियो और राज कुमार गुप्ता ने अर्जुन कपूर को इंडियाज़ मोस्ट वांटेड के लिए साइन किया था। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी और फिल्म अगले साल 24 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि, फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अर्जुन ने इसको लेकर ट्विटर पर लिखा है कि, नई फिल्म की शुरुआत हमेशा मिशन जैसी लगती है। उन्होंने फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, एक नई फिल्म की शुरुआत हमेशा एक मिशन की तरह महसूस कराती है और इस बार यह इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड है। अपनी 12वीं फिल्म शुरू करने से खुश और उत्साहित हूं। 24 मई, 2019। 

यह भी पढ़ें: कभी अलविदा ना कहना के 12 साल पूरे होने पर करण जौहर ने कही ये बात

आपको बता दें कि, राज कुमार गुप्ता इससे पहले फिल्म रेड और नो वन किल्ड जेसिका को डायरेक्ट कर चुके हैं। अपनी फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड के बारे में राजकुमार गुप्ता ने बताया था कि, वह लंबे समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे। उन्होंने तीन साल से लगातार इस पर काम किया और फिल्म की कहानी उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगी। यही वजह है कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आगे बढ़े।राजकुमार कहते ने अर्जुन कपूर के बारे में कहा था कि, अर्जुन कपूर को वह एक सीरियस और हार्ड वर्किंग एक्टर मानते हैं और उन्हें लगता है कि वह इस किरदार में फिट बैठेंगे। इसलिए उन्होंने अर्जुन को लीड रोल के लिए चुना है। 

यह भी पढ़ें: Box Office: कमल हासन की विश्वरूप 2 की ख़राब शुरुआत, पहले दिन इतनी कमाई

अर्जुन की बाकी फिल्मों की बात करें तो हमने हाल ही में आपको बताया था कि, 2007 में रिलीज हुई फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल बनने जा रहा है और इस फिल्म के लिए ‘की एंड का’ की जोड़ी करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर को अप्रोच किया जा रहा है। अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो को काफी कामयाबी हासिल हुई थी। इस फिल्म में अनुराग ने एक साथ कई ज़िंदगियों को दिखाया था। फिल्म में कंगना रनौत, शिल्पा शेट्ठी, इरफ़ान और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.