Move to Jagran APP

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं अर्जन कपूर की बहन अंशुला कपूर, बोनी कपूर ने बताया क्यों हुईं थीं एडमिट

Anshula Kapoor Discharged अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को हाल ही में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को अंशुला की तबियत बिगड़ जाने के बाद उन्हें एडमिट किया गया था।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 09:15 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 09:23 AM (IST)
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं अर्जन कपूर की बहन अंशुला कपूर, बोनी कपूर ने बताया क्यों हुईं थीं एडमिट
Photo Credit - Anshula Kapoor Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को हाल ही में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को अंशुला की तबियत बिगड़ जाने के बाद उन्हें एडमिट किया गया था। लेकिन अब अशुंला हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और इस बात की पुष्टी ख़ुद बोनी कपूर ने की है। प्रोड्यूसर ने न सिर्फ बेटी की डिस्चार्ज होने की खबर की पुष्टि की, बल्कि उनकी हेल्थ के बारे में भी जानकारी दी है।

loksabha election banner

स्पॉटब्वॉय से बातचीत में बोनी कूपर ने कहा, ‘अंशुला कुछ रुटीन चेकअप और टेस्ट की वजह से एडमिट हुई थी, वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर वापस आ गई हैं। जिन लोगों को भी उसकी फिक्र हो रही थी अब वो अपना स्ट्रेस कम कर सकते हैं’। आगे बोनी ने कहा, ‘जब मेरी बेटी यहां आई तो दिलीप कुमार पहले से इस हॉस्पिटल में एडमिट थे। इस वजह से यहां फोटोग्राफर का जमावड़ा लगा हुआ था। लेकिन जैसा कि मैंने कहा अंशुला एकदम ठीक है और घर आ गई है’।

अशुंला से मिलने पहुंचीं जाह्नवी और बोनी कपूर...

अशुंला के एडमिट होने के बाद बहन जाह्नवी कपूर और पापा बोनी कपूर भी उनसे मिलने पहुंचे थे। हॉस्पिटल के बाहर से कुछ फोटोज़ सामने आई थीं जिसमें जाह्नवी सिंपल लोअर टीशर्ट पहने हाथ में ब्लू कलर की फाइल पकड़े नज़र आ रही थीं। जाह्नवी के बाद पापा बोनी भी बेटी का हाल चाल जानने अस्पताल में पहुंचे थे। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था और चेहरे पर ब्लैक कलर का मास्क लगा रखा था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि मां के निधन के बाद से ही अंशुला उनका ख्याल रखती हैं और वो अपनी बहन के काफी करीब हैं। अंशुला, अर्जुन के लिए ही अमेरीका से पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत वापस आ गईं थीं। बता दें कि अंशुला और अर्जुन बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की संतान हैं। मोना कपूर का कैंसर के चलते निधन हो गया था। श्रीदेवी से शादी के लिए बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.