Arjun Kapoor से Sridevi और Malaika Arora को लेकर सवाल पूछने पर फैन को मिला करारा जवाब, माफी मांगी
Arjun Kapoor और Malaika Arora को लेकर एक बार फिर नई खबर आई है। एक फैन ने अर्जुन कपूर से Sridevi और मलाइका अरोड़ा को लेकर सवाल किया जिसके बाद उसे माफी मांगनी पड़ी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor अर्जुन कपूर और Malaika Arora मलाइका आरोड़ा अपनी रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं। जब वे दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं तो खबरें बनती हैं। हाल ही में आखिरकार अर्जुन कपूर ने यह बात स्वीकार ली है कि वो मलाइका के साथ रिश्ते में हैं और इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है जिसको लेकर उन्होंने अभी तक चुप्पी साध रखी थी। लेकिन जब Varun Dhawan वरुण धवन की एक फैन ने अर्जुन कपूर से मां श्रीदेवी और मलाइका को लेकर सवाल किया और ट्रोल करने की कोशिश की तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब करारा दिया। इसके बाद फैन ने माफी भी मांग ली।
दरअसल, वरुण धवन की कुसुम नामक एक फैन ने अर्जुन कपूर को टैग करते हुए ट्वीट किया कि, आप अपने पिता की दूसरी पत्नी ने नफरत करते थे क्योंकि उन्होंने आपकी मां को छोड़ दिया था। लेकिन अब आप एक ऐसी महिला को डेट कर रहे हैं जो आपसे 11 साल बड़ी है और एक टीनएज बेटा भी है। डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन?
इसका करारा जवाब देते हुए अर्जुन ने इस ट्रोल करने वाली फैन की बोलती बंद कर दी। अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम। हमारे बीच गरिमापूर्ण दूरी थी। अगर नफरत होती तो सेंसेटिव समय में मैं पापा, जाह्वी और खुशी के साथ न होता। टाइप करके लिख देना और जज करना आसान होता है, पहले सोचा करो। आप वरुण धवन फैन हो तो मैं सोचता हूं कि आप अपनी प्रोफाइल पर उसकी डीपी लगाकर नेगेटिविटी मत फैलाओ।
I don’t hate anyone Kusum. We kept a dignified distance, If I did I wouldn’t have been there for my dad Janhvi & Khushi at a sensitive time... it’s easy to type & judge, think a little. Your @Varun_dvn s fan so I feel I should tell u don’t spread negativity with his face on ur DP https://t.co/DHyHVVDPHq" rel="nofollow— Arjun Kapoor (@arjunk26) May 28, 2019
अर्जुन का करारा जवाब आया तो फैन ने अर्जुन से माफी भी मांग ली। एक और ट्वीट में कुसुम ने लिखा कि, मैं माफी मांगती हूं अगर मैंने किसी को ठेस पहुंचाई हो। मेरा मतलब गलत नहीं था। अर्जुन कपूर के सभी फैंस से माफी मांगती हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए। यह सिर्फ मेरा विचार था। कुछ भी अर्जुन कपूर सर और मलाइका अरोड़ा मैम के खिलाफ नहीं था। सॉरी सर अर्जुन कपूर।
I apologise if I have hurt anyone's sentiments. I meant to do no harm. Extremely sorry to all @arjunk26 Fans.... Please Forgive me👃👃. It was just my opinion. Have nothing against @arjunk26 Sir or #MalaikaArora Ma'am. . SORRY SIR @arjunk26— kusum Bhutani | ❤️❤️ KALANK ❤️❤️ (@kusumbhutani) May 28, 2019
इसके जवाब में अर्जुन कपूर ने लिखा, कोई बात नहीं कुसुम, प्यार फैलाओ...स्ट्रीट डांसर तुम्हें देख रहा है..
It’s ok kusum... spread love... the street dancer is watching you... 😊 https://t.co/f91kscWJUp" rel="nofollow — Arjun Kapoor (@arjunk26) May 28, 2019
आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर की हाल ही में 24 फरवरी को फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड रिलीज हुई है जिसको लेकर ज्यादातर फिल्मी सितारों ने ट्वीट किया था कि उन्हें यह फिल्म अच्छी लगी। फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor ने स्वीकारा Malaika Arora के साथ अपना रिश्ता, बोले- हम कुछ गलत नहीं कर रहे
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप